Fire broke out at two places in Gorakhpur – VIDEO | गोरखपुर में दो जगहों पर लगी आग- VIDEO: राजघाट में प्लास्टिक का गोदाम हुआ राख, सिविल लाइन में जला मकान – Gorakhpur News

Actionpunjab
2 Min Read



गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात प्लास्टिक के गोदाम और सिविल लाइन इलाके में स्थित मकान में आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। आस-पास के लोगाें ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर

.

पहला मामला राजघाट में हुआ

राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दाल मंडी के पास प्लास्टिक का गोदाम है। बताया जा रहा है कि कहीं चिंगारी आकर गिरी है। इसके बाद रात करीब 12:10 बजे प्लास्टिक में आग पकड़ ली। जो थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर ली। आस-पास के लोगाें ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम 12:20 पर मिर्जापुर में पहुंची है। इसके बाद एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 1:30 बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

सिविल लाइन में भी लगी आग

एक तरफ राजघाट क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। तभी गोलघर फायर स्टेशन पर 12:45 बजे सिविल लाइन इलाके में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इस सूचना पर दूसरी टीम तत्काल पहुंची। सिविल लाइन स्थित मालती लॉन के पास मकान में आग लगी थी। जिसमे घर में रखा सोफा समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे में यहां भी टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। आग और बढ़ती तो इसकी चपेट में आस-पास के मकान भी आ सकते थे। फायर ब्रिगेड टीम ने इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने बताया आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *