Middle-aged man commits suicide by jumping in front of train in Amethi | अमेठी में अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: सुसाइड नोट में बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप, लिखा- इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए – Amethi District News

Actionpunjab
2 Min Read


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

यह घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान गौरीगंज थाना क्षेत्र के असुर गांव निवासी 50 वर्षीय लालजी सिंह पुत्र दलपति सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

सुसाइड नोट में लालजी सिंह ने लिखा है कि वह अपने पुत्र शुभम सिंह, बहू गोल्डी सिंह और अनुभव के मामा रामसिंह सकरांवा से बहुत तंग आ गया था, जिन्होंने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया। उसने इन सभी को कड़ी सजा देने की मांग की है। जीआरपी उप निरीक्षक फरीद खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *