Ludhiana MLA to introduce private bill in Assembly | लुधियाना के विधायक विधानसभा में पेश करेंगे प्राइवेट बिल: कुलवंत सिद्धू ने स्पीकर से वकीलों की सुरक्षा पर प्राइवेट बिल लाने की मांगी इजाजत – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक आम आदमी पार्टी

पंजाब विधानसभा में लुधियाना के आत्म नगर हलके के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू आगामी विधानसभा सत्र में प्राइवेट बिल मूव करने जा रहे हैं। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने विधानसभा में प्राइवेट मेंबर बिल मूव करने के लिए स्पीकर से इजाजत मांगी हे। विधायक ने विधान

.

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू खुद एडवोकेट हैं। एडवोकेटों पर लगातार हो रहे हमलों से चिंतित होकर उन्होंने विधानसभा में एडवोकेट सिक्योरिटी बिल पेश करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि प्राइवेट मैंबर के तौर पर इस बिल को पेश करेंगे और इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से इजाजत मांगी है।

विधानसभा अध्यक्ष को प्राइवेट बिल पेश करने के संबंध में लिखा पत्रा

विधानसभा अध्यक्ष को प्राइवेट बिल पेश करने के संबंध में लिखा पत्रा

इजाजत मिली तो आगामी सत्र में पेश कर दूंगा बिल

आत्म नगर हलके से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि विधानसभा स्पीकर को पत्र दे दिया हे। उन्होंने अगर परमिशन दी तो आगामी विधानसभा सत्र में एडवोकेट सिक्योरिटी बिल पेश कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसका मसौदा लगभग तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर बिल पेश कर दिया जाएगा।

क्यों महसूस हुई विधायक को प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने की जरूरत

वकीलों पर कोर्ट और बाहर हो रहे हमले

कुलवंत सिंह सिद्धू का तर्क है कि पंजाब में वकीलों और उनके परिवारों पर हमलों की वारदातें आए दिन हो रही हैं वकील कानून के रक्षक हैं अगर उन पर ही हमले होंगे तो लोगों को न्याय कौन दिलाएगा।

वकीलों पर हमला होते ही हड़ताल हो जाती है

विधायक सिद्धू का कहना है कि वकीलों पर हमला होने से अदालतों का कामकाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि वकीलों पर जब हमले होते हैं तो पुलिस कार्रवाई न होने पर वकील भाईचारा अपने साथी के समर्थन में हड़ताल पर चले जाते हैं। जिससे न्यायिक प्रक्रिया रुक जाती है।

वकीलों को मिल रही धमकियां

वकीलों को आए दिन स्थानीय व विदेशी गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में वकील किसी गैंगस्टर या क्रिमिनल बैक ग्राउंड वाले व्यक्ति के खिलाफ केस लड़ने से डरते हैं। जिससे आम आदमी को न्याय मिलना संभव नहीं है।

पिछले समय में वकीलों पर हुए हमले व मिली धमकियां

-17 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील पर तलवार से हमले की कोशिश

-12 सितंबर को जलंधर के एक वकील को मैसेंजर पर मिली धमकी

-22 अगस्त को जंडियालागुरु अमृतसर में वकील पर हमला

-21 अगस्त को खरड़ में वकील पर कुल्हाड़ी से हमला

-कुछ दिन पहले लुधियाना के वकील को विदेशी नंबर से धमकी

इसके अलावा बहुत से मामले हैं जहां वकीलों पर हमले किए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *