सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
संभल में एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उस पर सवार 35 वर्षीय युवक राजवीर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा गुन्नौर कस्बे के पास बुधवार को हुआ।
मृतक की पहचान बबराला थाना क्षेत्र के मीरामपुर गांव निवासी प्रेमपाल के पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर गुन्नौर में किसी काम से जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
पहले 3 तस्वीरें देखिए…



हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुन्नौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल राजवीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।
डॉ. अजहर अली ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में राजवीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जो अस्पताल पहुंचे। युवक के शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि बाइक बिजली के पोल से टकराई थी और युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।