Dead body of a youth found in a field in Firozabad | फिरोजाबाद में खेत में मिला युवक का शव: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, धनगर महासभा ने की गिरफ्तारी की मांग – Deo Khera(Tundla) News

Actionpunjab
2 Min Read


वेद प्रकाश | देवखेडा(टूंडला), फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मौके पर पहुंचे लोग। - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंचे लोग।

एटा जिले के जलेसर ब्लॉक अवागढ़ के जिनाबली गांव में मंगलवार को 18 वर्षीय पिंटू बघेल पुत्र देवराज सिंह बघेल का शव धान के खेत में मिला था। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ जलेसर, एसएचओ, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।

इस बीच, आज टूंडला से धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट अपने पदाधिकारियों के साथ जिनाबली गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक पिंटू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से मुलाकात कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान कान्हा धनगर, अनिल कुमार, सुखबीर सिंह धनगर, जिला अध्यक्ष एटा डॉ. बृजेश धनगर, राकेश धनगर, छोटू धनगर सहित समाज और गांव के अन्य लोग मौजूद थे।

परिजनों की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *