हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अभ्यर्थियों के लिए खोला गया करेक्शन पोर्टल 24 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक ओपन रहेगा। इस अवधि के दौरान ही अभ्यार्थी इस पोर्टल पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। एचएसएससी ने यह पोर्ट
.
सीईटी परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 26 और 27 जुलाई 2025 यानि दो दिन यह परीक्षा आयोजित हुई थी। दोनों दिनों में लगभग साढ़े 12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। हालांकि उस वक्त सरकार ने कहा था कि एक माह के अंदर रिजल्ट घोषित किया जाएगा, लेकिन अब तक इस बारे में कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है।

HSSC द्वारा जारी नोटिस
17 से 24 अक्टूबर के बीच पोर्टल पर करेक्शन का मौका आयोग ने एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया था, जिसमें हाईकोर्ट के 1 जुलाई के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि CET ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के लिए सुधार पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। नोटिस में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 17 से 24 अक्टूबर के बीच करेक्शन पोर्टल पर सुधार कर लें।
करेक्शन पोर्टल लिंक और नोटिस लिंक शेयर किया आयोग चेयरमैन ने परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल लिंक और नोटिस लिंक भी शेयर किया है। अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल के लिंक onetimeregn.haryana.gov.in और नोटिस लिंक hssc.gov.in/file/ac1f23cd-… का यूज कर सकते है।