![]()
दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। गणेशगढ़िया पेट्रोल पंप के पीछे रखी भंडारित पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और लाखों रुपए की पराली जलकर राख हो गई।
.
रात करीब दो बजे आसपास के लोगों ने तेज लपटें और धुआं उठता देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं दमकल विभाग की टीमें लगातार कई घंटे तक आग बुझाने में जुटी रहीं।
कई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि केसराराम और उसके साझेदार ने इस स्थान पर पराली का भंडारण किया हुआ था। देर रात अज्ञात कारणों से पराली में आग लग गई।घटना की जानकारी मिलते ही पीलीबंगा और हनुमानगढ़ से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पराली के पास बिजली की लाइनें और पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगहें थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।