आशुतोष भारद्वाज | जटपुरा (अफजलगढ़), बिजनौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाघों की बढ़ती गतिविधि से दहशत का माहौल।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के सीमावर्ती गांवों में बाघों की बढ़ती गतिविधि से दहशत का माहौल है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।
पिछले सप्ताह रायपुरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह पर खेत में घास काटते समय बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। बाघों की गतिविधि हर रोज आबादी के नजदीक खेतों में देखी जा रही है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, गादला, खैराबाद, जयसिंहजोत, रेहड़, अमाननगर, रायपुरी, अलीगंज, लालपुरी और अंगदपुर जैसे गांवों के पास गुलदार और बाघ का खतरा बना हुआ है। शाम होते ही ये वन्यजीव आबादी के करीब आ जाते हैं, जिससे किसान और श्रमिक खेतों में जाने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी अंकिता किशोर ने बताया कि अक्टूबर से मार्च तक बिग कैट फैमिली का मेटिंग सीजन होता है, जिसके कारण इन वन्यजीवों का मूवमेंट बढ़ जाता है। उन्होंने पुष्टि की कि वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।