Punjab Ludhiana Union Minister Ravneet Singh Bittu reach Ludhiana Railway Station| Punjab News | लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू: यात्रियों से अपील, जल्दबाजी न करें, रेलवे के पास पूरा डाटा, गाड़ियां सब को मिलेंगी – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब से बिहार जाने वाले वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने पूरी ताकत झोक दी। केंद्र सरकार एक तीर से दो निशाने साधने में जुटी है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा के लिए बिहार जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार में चुनाव हैं। इनमें स

.

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिट्‌टू ने पहले अफसरों के साथ बैठक की और उनसे सुरक्षा व्यवस्था व होल्डिंग एरिया के साथ साथ टिकट काउंटरों की जानकारी मांगी। उसके बाद बिट्‌टू कंट्रोल रूम में गए और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। फिर उन्होंने पब्लिक में जाकर लोगों से बातचीत की।

लुधियाना कंट्रोल रूम में जायजा लेते हुए रवनीत सिंह बिट्‌टू

लुधियाना कंट्रोल रूम में जायजा लेते हुए रवनीत सिंह बिट्‌टू

बिट्‌टू बोले, बाथरूम या टायलेट में बैठकर जाने की जरूरत नहीं

रवनीत सिंह बिट्‌टू ने यात्रियों से बातचीत की और कहा कि वो अपना पर्व मनाने के लिए आराम से जाएं। रेलवे के पास पूरा डाटा है। जितनी सीटें बुक हो रही हैं या वेटिंग में हैं उसके हिसाब से ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के बाथरूम टायलेट या दरवाजों पर बैठकर न जाएं। केंद्र सरकार ने बड़ी संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था की है।

अफसर व मंत्रालय भी नजर रख रहा है

रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और पूरा मंत्रालय यात्रियों की सुविधा पर नजर बनाए हुए है। पंजाब से लगभग 170 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं या चलाई गई हैं। जैसे जैसे जरूरत हो रही है वैसे वैसे गाड़ियां भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अफसरों से लगातार फीडबैक लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

रेलवे स्टेशन पर जायजा लेते हुए बिट्‌टू

रेलवे स्टेशन पर जायजा लेते हुए बिट्‌टू

यात्रियों को कहीं भी संदेह है तो अफसरों से करें संपर्क

रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि यात्रा के लिए किसी भी तरह का संदेह हो तो यात्री अफसरों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध चीज दिखती है तो उसके संबंध में भी अधिकारियों या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया किए गए डेवलप

रवनीत सिंह बिट्‌टू ने बताया कि लुधियाना समेत तमाम स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। होल्डिंग एरिया में यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेन आने पर लोग किसी तरह की भगदड़ न करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *