Jodhpur Accused of raping 3-year-old girl in Bilara | बिलाड़ा में रेप करने का आरोपी पाली में पकड़ा गया: पुलिस से बचने के लिए बीच रास्ते बाइक बदल कार में भागा आरोपी, 2 किमी पीछाकर पुलिस ने पकड़ा – Pali (Marwar) News

Actionpunjab
3 Min Read



जोधपुर जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम से रेप कर फरार हुए आरोपी को पाली पुलिस ने करीब 2 किमी पीछाकर पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जिसे बाद में जोधपुर पुलिस को सौंपा। आरोपी को पकड़ना इतना आसान नहीं था। बीच रास्ते उसने बाइक बदली और कार में

.

JCB लिखी बाइक लेकर भागा युवक को पीछाकर पकड़ा इतने में जाडन की तरफ से बाइक लेकर एक युवक तेजी से टोल प्लाजा से होते हुए पाली की तरफ निकला। बाइक पर JCB लिखा था। जिस पर उसे रूकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार घबरा गया और बाइक और तेजी से दौड़ा दी। ऐसे में कॉन्स्टेबल को साथ लेकर उसका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर पीछाकर बाइक सवार को रोका।

बाइक के बारे में पूछा तो यह कहानी बताई आरोपी को रोककर जब बाइक के बारे में पूछा तो बताया कि यह बाइक उसके दोस्त की है। उसने कॉल कर उसे जाडन बुलाया और बोला कि तुम यह बाइक लेकर चले जाओ। मुझे आगे कार में जाना है। वह क्या कांड करके आया उसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। इस पर एएसआई ने उसे अपने दोस्त को कॉल करने को बोला और कहा कि उसे बोला कि बाइक खराब हो गई है और वे जहां है वही रुके वह आ रहा है। इस पर बाइक सवार को अपने साथ जीप में डालकर एएसआई पाली की तरफ आए। DPS स्कूल के पास आरोपी को पकड़ा पुलिस बाइक सवार को अपने साथ लेकर पाली की तरफ आ रही थी। इस दौरान उन्हें हाईवे पर DPS स्कूल के पास कार खड़ी मिली। कार की तलाशी में उन्हें बिलाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 3 साल की मासूम से 22 अक्टूबर को रेप कर खून से लथपथ हालत में घर के निकट छोड़कर फरार हो गया था। इस पर उन्होंने तुरंत एसपी आदर्श सिधु और सदर थानाप्रभारी कपुराराम को जानकारी दी। उनकी जानकारी मिलन देर शाम को जोधपुर पुलिस पाली पहुंची और आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई।

आरोपी की बनियान पर लगा था खून एएसआई राजेन्द्र सीरवी ने बताया कि आरोपी की बनियान पर जगह-जगह खून लगा था। जो संभवत मासूम का था। आरोपी जेसीबी चलाने का काम करता है। और पकड़ने जाने के डर से उसने अपने मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी थी। ऐसे में उसने पकड़ने के लिए पूरे जोधपुर संभाग में प्रभावी नाकाबंदी की गई। जिसके चलते घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी पकड़ा गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *