Dead body of a youth found in a canal in Balrampur | बलरामपुर में नहर में मिला युवक का शव: पत्नी के मायके जाने के बाद से लापता था, हत्या की आशंका – Balrampur News

Actionpunjab
1 Min Read


सुजीत कुमार | बलरामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर (सोनहटी) गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सड़क के किनारे स्थित नहर में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गनेशपुर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतक की मां गायत्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मायके गई हुई थीं। इसी दौरान उनका बेटा दो-तीन दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. चौहान ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *