Under Police Martyrs’ Week, Panipat Police conducted a cleanliness drive and tree plantation in all police stations | पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पानीपत पुलिस ने शहीदी दिवस सप्ताह में चलाया स्वच्छता अभियान – Panipat News

Actionpunjab
2 Min Read



पानीपत में पुलिस शहीदी दिवस सप्ताह पर पौधरोपण करते हुए।

पानीपत में पुलिस शहीदी दिवस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में किया गया। जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लि

.

अभियान के दौरान पर्यवेक्षण अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर थाना परिसरों और आसपास के इलाकों की सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा शहीदी दिवस सप्ताह

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि 21 से 31 अक्टूबर तक जिले में पुलिस शहीदी दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यह सभी गतिविधियां निरंतर जारी हैं। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि शहीदों की याद हमें कर्तव्य, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिले के सभी थाना स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में स्वच्छ और हरित भारत का संदेश फैलाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *