tmc leader son 350 Crore Chit Fund Scam in west Bengal | बंगाल में चिटफंड कंपनी बनाकर ₹350 करोड़ की ठगी: भाजपा का दावा- आरोपी TMC माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष का बेटा, पूछा- ममता सरकार एक्शन लेगी?

Actionpunjab
5 Min Read


कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अमित मालवीय ने X पर वीडियो शेयर किया, जिसमें आरोपी तहसीन अहमद माफी मांग रहा है। - Dainik Bhaskar

अमित मालवीय ने X पर वीडियो शेयर किया, जिसमें आरोपी तहसीन अहमद माफी मांग रहा है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में तीन हजार से ज्यादा लोगों के साथ 350 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चिटफंड कंपनी बनाकर बेहतर रिटर्न का लालच दिया और पूरा पैसा लेकर फरार हो गया।

मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ितों ने कहा कि शुरुआत में कुछ लोगों को बेहतर रिटर्न दिया गया था लेकिन बाद में आरोपी ने पैसा देना बंद कर दिया। पैसे की बात करने पर बहानेबाजी करने लगा।

बीजेपी ने दावा किया है कि ठगी का आरोपी TMC अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष शकील अहमद का बेटा तहसीन अहमद है। भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय कहा कि क्या ममता बनर्जी की सरकार आरोपी पर एक्शन लेगी?

अमित मालवीय ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा- TMC माइनॉरिटी विंग के प्रेसिडेंट शकील अहमद के बेटे तहसीन अहमद ने एक नकली और बिना लाइसेंस वाली कंपनी बनाकर तीन हजार से ज्यादा परिवारों को धोखा दिया है, जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम कम्युनिटी से हैं।

तहसीन ने लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच दिया, करोड़ों जमा किए और फिर 15 अक्टूबर को गायब हो गया। आरोपी पीड़ितों को खोई हुई सेविंग्स, बिना चुकाए लोन और टूटे सपनों के बोझ तले छोड़ गया। क्या ममता बनर्जी की सरकार कार्रवाई करेगी, या अपनी पार्टी के लोगों को बचाने के लिए इसे भी दबा दिया जाएगा?

रिटायर्ड BSF अधिकारी बोले- 41 लाख रुपए फंसे

ठगी के शिकार हुए बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों की बातों में आकर पहले तीन लाख रुपए लगाए, जब देखा कि रिटर्न अच्छा मिल रहा है तो उन्होंने और ज्यादा पैसे लगाए लेकिन अब पैसा मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह BSF में काम करते थे इसलिए कई लोगों ने उनको देखकर पैसा लगाया उनका पैसा भी डूब गया है।

उन्होंने कहा कि इस गोरखधंधे में सात लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह विधायक से भी मिले हैं उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो मूल राशि है वह वापस मिल जाएगी और अब थाना भी सहयोग कर रहा है।

महिला ने बताया- पैसे मांगने पर धक्का-मुक्की आसनसोल के बड़तला इलाके की रहने वाली महिला मौटुसी दत्ता ने बताया कि वह बेरोजगार है। उन्होंने अपने सोने के गहने गिरवी रखकर पैसे लगाए थे। उन्हें कुछ महीनों तक तो अच्छा रिटर्न मिला लेकिन फिर पैसा मिलना बंद हो गया अब जब वह पैसे मांगने जा रही हैं तो उनके साथ धक्का मुक्की की जा रही है।

थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस कर रही जांच इस मामले में आसनसोल नॉर्थ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया कि उन्होंने 20 लाख रुपए लगाए हैं। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जांच जारी है। तौसीफ अहमद और उसके साथियों पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला- 72% दागी शिक्षक तृणमूल के करीबी, बाकियों में भाजपा के करीब ज्यादा

पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी 1804 दागी उम्मीदवारों की सूची में सबसे ज्यादा नाम सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के करीबियों के हैं। इनमें से करीब 72% यानी 1300 सीधे तौर पर टीएमसी से जुड़े परिवारों के लोग हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *