9 arrested under area domination drive | एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 9 गिरफ्तार: पुलिस की 38 टीमों ने 266 जगह दी दबिश, 87 हिस्ट्रीशीटर को किया चैक – Jodhpur News

Actionpunjab
1 Min Read



एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करती पुलिस।

जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए 266 स्थान पर दबिश दी। डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस की 38 टीमों के 207 सदस्यों ने कार्रवाई की। एरिया डोमिनेशन के दौरान एनडीपीएस एक्ट एवं

.

इसके अलावा 87 हिस्ट्रीशीटर, 13 हार्डकोर अपराधी को चेक किया गया। एनडीपीएस का सरदारपुरा थाने में एक मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 12 स्थायी वारंटों, 38 गिरफ्तारी वारंटों का भी निपटारा किया गया। पुलिस ने 30 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की और सामान्य प्रकरणों में वांछित चल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आर्म्स, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे अपराधों में वांछित दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *