15 lakhs were duped in the name of making a partner in the hospital. | अस्पताल में पार्टनर बनाने के नाम पर 15 लाख ठगे: लखनऊ में दो भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, रुपए वापस मांगने पर एक्सीडेंट में मरवाने की दी धमकी – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र में अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित से अस्पताल खोलने के एवज में पैसे लिए। अस्पताल न खुलने पर पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी मुकर गए। पीड़ित की शिकायत पर महानगर पुलिस ने आरोपी

.

सआदतगंज निवासी नितिन रस्तोगी ने बताया कि कुछ साल पहले कारोबार के सिलसिले में उनकी पहचान महानगर के विज्ञानपुरी निवासी तरुण अग्रवाल से हुई थी। तरुण ने बताया कि उसका भाई डॉ. वरुण बाराबंकी के हैदरगढ़ में अस्पताल खोलने जा रहा है। उसने नितिन को भी निवेश कर पार्टनर बनने का प्रस्ताव दिया।

नितिन ने बताया कि भरोसा करने पर उन्होंने दोनों भाइयों को अस्पताल निर्माण के नाम पर करीब 30 लाख रुपए दे दिए। लेकिन रकम देने के महीनों बाद भी अस्पताल का काम शुरू नहीं हुआ। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने 15 लाख रुपए लौटाए और बाकी रकम बाद में देने की बात कहकर टालते रहे।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी भाइयों ने उन्हें सड़क हादसे में जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नितिन ने महानगर थाने में शिकायत दी।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *