Minor kidnapped: 2 arrested for demanding ransom of Rs 10,000 | नाबालिग का अपहरण: 10 हजार फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार – Balrampur News

Actionpunjab
1 Min Read



भास्कर न्यूज | बलरामपुर रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर 10 हजार रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दुलेश्वर यादव और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोगवार निवासी 15 वर्षीय नीतिश या

.

शाम करीब 6 बजे उसने अपने भाई मनीष यादव को फोन पर बताया कि दुलेश्वर यादव और एक अपचारी बालक ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद दुलेश्वर ने फोन छीनकर 10 हजार रुपए नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। मनीष ने मामा रामभजन की मदद से दुलेश्वर के मोबाइल पर 10 हजार रुपए भिजवाए, जिसके बाद अपहर्ताओं ने नीतिश को छोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करमडीहा गांव में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी दुलेश्वर यादव और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को दुलेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *