56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टेक अरबपति इलॉन मस्क ने एक नई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी और रूसी जासूस अमेरिका के टेक सेक्टर में घुसने के लिए सुंदरता और धोखे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मस्क ने X पर लिखा, ‘अगर वो 10 नंबर है, तो आप एसेट हो।’ इसका मतलब है कि अगर कोई ज्यादा परफेक्ट लगे, तो शक करो क्योंकि, तुम उसकी जासूसी का शिकार हो सकते हो। मस्क का यह मजाकिया लेकिन चेतावनी भरा कमेंट वायरल हो गया।
दरअसल, ब्रिटेन के अखबार ‘द टाइम्स’ की जांच में खुलासा हुआ है कि विदेशी जासूसी एजेंसियां अब ‘सेक्स वॉरफेयर’ का सहारा ले रही हैं। जासूस खुद को उद्यमी, निवेशक या रोमांटिक पार्टनर बनाकर अमेरिकी टेक कर्मचारियों से गोपनीय जानकारी निकाल रहे हैं।
अमेरिकी काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सुंदरता का झांसा देने वाले जासूस बढ़ रहे हैं। ये लोग शादी तक कर लेते हैं ताकि लंबे समय तक जानकारी चुरा सकें। एक पूर्व अधिकारी ने बताया, ‘एक खूबसूरत रूसी महिला ने अमेरिकी इंजीनियर से शादी की और फिर क्रिप्टो-डिफेंस सर्कल में घुसी। ये जिंदगी भर का जासूसी ऑपरेशन था।’
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन अब छात्रों, बिजनेसमैन तक को जासूस बना रहा है। इससे हर साल अमेरिका को 600 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।
इसके अलावा फर्जी इनोवेशन कॉम्पिटिशन में स्टार्टअप्स को लुभाकर उनके आइडिया चुराए जा रहे हैं। FBI और NCSC ने टेक कंपनियों को कर्मचारियों की ट्रेनिंग और संदिग्ध संपर्कों पर नजर रखने की सलाह दी है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
पुतिन बोले- अमेरिकी टॉमहॉक-मिसाइलों से हमला हुआ तो जवाब देंगे: रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध दुश्मनी भरे कदम, इससे संबंध बिगड़ेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अगर हम पर अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइलों से हमला किया गया तो इसका कड़ा जवाब देंगे। पुतिन का ये बयान अमेरिका के दो रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद आया है।
हालांकि, पुतिन बातचीत के लिए भी तैयार दिखे। पुतिन ये भी बोले, ‘टकराव या किसी भी विवाद में बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा बातचीत जारी रखने का समर्थन किया है।’ पूरी खबर पढ़ें…
आतंकी संगठन जैश ने 1500 आतंकी भर्ती किए: पाकिस्तान आर्मी की शह पर महिला ब्रिगेड की आड़ में रिक्रूटमेंट, 100 करोड़ की फंडिंग जुटाई

पाकिस्तान का आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद फिर सक्रिय हो गया है। उसने अपनी पहली महिला ब्रिगेड ‘जमात-उल-मोमिनात’ शुरू की है। इसकी भर्ती 8 अक्टूबर से शुरू की गई है। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया की आड़ में असल में युवा आतंकियों को संगठन में शामिल किया जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने जैश का पाक के पंजाब सूबे के बहावलपुर में मरकज तबाह किया था। यह आतंकियों का मुख्य ठिकाना था। अब पाकिस्तान की आर्मी की शह पर जैश फिर से संगठित हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
———————————-
23 अक्टूबर से जुड़े व्लर्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…