![]()
पिता -पुत्र के शव को सिविल हॉस्पिटल खरखौदा में लाया गया है
हरियाणा के सोनीपत में पिता और बेटे की गोलियों से हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है और दोनों के शव को
.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान धर्मवीर और मोहित के रूप में हुई है, जो खरखौदा के पास स्थित गांव गोपालपुर के निवासी थे।
हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने अचानक पिता-पुत्र पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले में दोनों को कई गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे।
एफएसएल और पुलिस टीम मौके पर, साक्ष्य जुटाने में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस, एसीपी और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर खरखौदा के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है
हत्या के कारणों की जांच जारी, पुलिस ने की नाकेबंदी
पिता-पुत्र की इस दोहरी हत्या के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सीआईए और थाना पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।घटना के बाद गांव गोपालपुर में मातम का माहौल है।