Fight broke out during Laxmi Puja in Ballia | बलिया में लक्ष्मी पूजा के दौरान मारपीट: गांव में तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात; 5 आरोपी गिरफ्तार – Ballia News

Actionpunjab
3 Min Read


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके चलते जगह-जगह पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम को अधिसिझुआ गांव में एक मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसके विसर्जन के लिए पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के वर्तमान प्रधान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व प्रधान पर आलोचनात्मक और अभद्र टिप्पणी की। इससे दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सोनवर्षा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात लक्ष्मी पूजा पंडाल में एक पक्ष के मनोज निषाद और दूसरे पक्ष के सुनील यादव के लोगों के बीच भाषणबाजी को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद लाठी-डंडे चले। इसमें धनंजय कुमार, लालबाबू प्रसाद, सुधीर प्रसाद, संजय प्रसाद, कपिल देव, रविंद्र प्रसाद, मंटू बिंद (एक पक्ष से) और कमलेश यादव, सुनील यादव (दूसरे पक्ष से) घायल हुए। मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट के दौरान कुर्सियां तोड़ दी गईं।

मारपीट के दौरान कुर्सियां तोड़ दी गईं।

गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह मामला ग्राम प्रधानी को लेकर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज गोपालनगर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुनील यादव, पप्पू यादव, ऋतिक यादव, अरुण यादव और मोहन बिंद को अधिसिझुआ ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *