रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम
भिवानी के तोशाम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए विभाग व खनन विभाग की संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान सयुंक्त रूप से टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान 2 डंपरों को इंपाउंड किया व 2 के ऑनलाइन चालान किए। टीम ने चारों
.
आरटीए विभाग के निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए विभाग व खनन विभाग ने सयुंक्त रूप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीबन एक दर्जन डंपरों को चेक किया। जिसमें से टीम को 4 ओवरलोड डंपर मिले।

रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम
इनमें से टीम ने 2 ओवरलोड डंपरों के ऑनलाइन चालान किए। वहीं डंपरों को इंपाउंड कर रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ा किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। जिससे कि ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की जा सके। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से राजबीर सिंह, आरटीए विभाग से निरीक्षक रामनिवास, ईश्वरसिंह अपनी टीम सहित मौजूद थे।