![]()
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा व अन्य।
लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने दो नशा तस्करों को 100 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर
.
क्राइम ब्रांच की टीम ने उच्ची मंगली रोड स्थित सुआ पुली के पास नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल और हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों से 100 ग्राम हेरोइन, 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। क्राइम ब्रांच के एएसआई जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में इन आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने रोका तो भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी
क्राइम ब्रांच के इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इस तरफ नशे का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई। जब दोनों नाके पर आए तो पुलिस ने उन्हें रूकने को कहा। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनसे नशा व हथियार बरामद किए गए।
आरोपियों से पूछताछ जारी नशा कहां से लेकर आए
बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत थाना फोकल प्वाइंट, लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। अदालत से दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशा और हथियार उन्होंने कहां से खरीदा था।
आरोपियों के खिलाफ हत्या और नशा तस्करी के पहले भी केस दर्ज
बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपियों का क्रिमिनल रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपी विशाल के खिलाफ पहले हत्या का एक केस दर्ज है, जबकि हरमिंदर सिंह पर छेड़छाड़ और एनडीपीएस एक्ट के दो मामले पहले से लुधियाना में दर्ज हैं।