IAS officer’s father caught in compromising position with woman | आईएएस के पिता को महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा: बागपत में ग्रामीणों ने गेट में लगाया ताला, माफी मांगने पर छोड़ा – Baghpat News

Actionpunjab
2 Min Read


आशीष | बागपत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में एक ट्रेनी आईएएस के पिता को घर में एक महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद इलाके में हंगामा मच गया पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बना लिया और मकान के बाहर ताला लगा दिया।

सूचना मिलने पर आरोपी मकान की छत से सड़क पर आकर ताला तोड़ने लगा। पड़ोसियों ने उसे रोकते हुए चाबी से ताला खोला और अंदर जाकर महिला को भी घेर लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग भारी विरोध में जुट गए। आरोपी व महिला को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पड़ोसियों का आरोप था कि आरोपी अक्सर महिलाओं को अपने मकान पर बुलाता था। जिससे आसपास के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। हंगामे के बीच आरोपी और महिला ने स्थानीय लोगों से माफी मांगी। इसके बाद मोहल्ले के लोग शांत हुए।

पड़ोसियों का कहना था कि इस तरह की हरकतों से आसपास का माहौल खराब हो रहा था। बच्चों के मानसिक विकास पर भी बुरा असर पड़ रहा था। हंगामा बढ़ने पर आरोपी और महिला ने मोहल्ले के लोगों से माफी मांगी। आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें छोड़ दिया।

घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे मामलों पर उचित कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *