Two bike thieves caught with stolen bikes | दो बाइक चोर,एक बाइक के साथ गिरफ्तार: मानसरोवर थाने की स्पेशल टीम ने करीब एक माह बाद पकड़े दोनों बदमाश,पूर्व में भी कर चुके सिटी में कई वाहन चोरी – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर के मानसरोवर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में भी कई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही वहीं अब तक इन के द्वारा

.

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 29 सितम्बर को पीड़ित कुलदीप सिंह चौधरी (30) ने एक रिपोर्ट दी। जिस में पीड़ित ने बताया कि वह 25 सितम्बर को अपने पिता के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। बाइक को स्टोन पार्क बी-2 बाईपास रोड एस. एफ. एस. कॉलोनी मानसरोवर जयपुर पर खडी की थी। जब हम वॉक से वापस आऐ तो देखा की मोटर साईकिल वहा नहीं थी, बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर के ले गया था। घटना सुबह 6.45 की है जिस के बाद बाइक को कई जगह पर सर्च किया लेकिन वह नहीं मिली। जिस पर पुलिस कंट्रोल को घटना की जानकार दी गई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। थाने के स्पेशल टीम को बाइक रिकवरी और बदमाशों की गिरफ्तारी का टास्क दिया गया।

स्पेशल टीम ने कार्यवाही करते हए बाइक चोरी की घटना स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां के सीसीटीवी फुटेज आदि लिये गये तत्पश्चात बाइक चोरी के सभी घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश जारी की गई मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने राहुल कुमार व अमर अटल को गिरफ्तार कर चोर की बाइक रिकवर की। दोनों बदमाश जयपुर शहर में किराये पर रहते है। भीड़ भाड़ वाली जगह व पार्क के सामने खड़ी मोटरसाईकलों को चिन्हित करते व भीड़ भाड़ वाले स्थान पार्क गार्डन मैरिज गार्डन के सामने से मौका देख कर बाइक को मास्टर चाबी से स्टार्ट कर चोरी कर ले जाते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *