![]()
गुरुग्राम में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।
गुरुग्राम में गली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में रात के समय खून लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से आठ लोग और दूसरे पक्ष से दो लाेग जख्मी हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिनमें से दो लोगों की हालत
.
कादरपुर ढाणी गांव में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा लाठी-डंडों की जंग में बदल गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है।
कादरपुर ढाणी निवासी रविंद्र व भारत ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक परिवार जबरदस्ती उनकी जमीन से रास्ता बना रहा है। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। रात को करीब साढ़े नौ बजे सुमित, अमित, सतपाल, दीपक, अवतार, डालचंद, सत्ते, मिंटू, मोहित, राहुल, कुलदीप समेत कई अन्य लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए और उन पर हमला बोल दिया।
बचाव में उन्होंने भी उनको खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा थी और उन्होंने बाहर से भी कुछ क्रिमिनल टाइप के लोग बुला रखे थे। भारत ने बताया कि इस हमले में उसके पिता राजेंद्र दायमा, चाचा रविंद्र, भाई विपिन, मां मुकेश, चाची मुनेश, भाई प्रिंस और दादी संतरा देवी को चोट आई हैं। उसके पिता राजेंद्र और भाई प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष ने लाठी-डंडे उठा लिए और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते हंगामा फैल गया और दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। गली में इंसानों पर लाठी-डंडों की बौछार टूट पड़ी। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस बर्बर झड़प में महिलाएं भी नहीं बचीं। कई महिलाओं पर भी हमला हुआ, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आईं।