Pathankot: 33KV Wire Snaps, Falls on House | Major Accident Averted | पठानकोट में 33kv तार गिरी, बड़ा हादसा टला: घर में आग, इलेक्ट्रॉनिक सामान राख; लाखों का नुकसान हुआ, लोगों में रोष – Pathankot News

Actionpunjab
2 Min Read


घर में आग के बाद लगी लोगों की भीड़।

पंजाब के पठानकोट के मोहल्ला योद्धामल कॉलोनी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहल्ले के एक घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लोड की बिजली की तारों में से एक तार टूटकर घर की बिजली सप्लाई की तार से टकराती हुई घर में खड़ी कार पर गिर गई।

.

इस हादसे में जानी नुकसान तो टल गया, लेकिन शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर का सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। परिवार को इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बिजली के इस खंभे से तार टूट गया।

बिजली के इस खंभे से तार टूट गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लोड की तारों में से एक तार टूटकर उनकी बिजली सप्लाई की तार से टकराई और फिर उनके आंगन में खड़ी कार पर जा गिरी।

बिजली सप्लाई की तार से टकराने के कारण घर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे घर में रखा सारा इलेक्ट्रिक सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार ने बताया कि उन्हें इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

परिवार ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे दोबारा अपना सामान खरीद सकें। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *