Accused of kidnapping and raping a minor arrested in Azamgarh | आजमगढ़ में नाबालिग का अपहरण करके रेप आरोपी गिरफ्तार: परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा स्कूल जाते समय हुआ था अपहरण – Azamgarh News

Actionpunjab
2 Min Read



आजमगढ़ में नाबालिक से रेप आरोपी गिरफ्तार।

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने स्कूल जाते समय नाबालिक का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि नाबालिक जब स्कूल जाने के लिए घर से निकल

.

परिजनों ने नाबालिक को अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के घर तलाश की पर कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस की विवेचना में गोपाल पुत्र रामाश्रय का नाम सामने आया। आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल कराया गया मेडिकल में रेप की पुष्टि भी हो गई।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मामले की विवेचना करते सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी गोपाल सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने स्कूल जाते समय नाबालिक का अपहरण किया था और रेप की घटना को अंजाम दिया था।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था और आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी के ऊपर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *