Sonipat Road Accident | Akshay Death Near Mahlana | Police Case | सोनीपत में बाइक टक्कर, युवक की मौत: घर लौटते समय हुआ हादसा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read



हादसे से जुड़ा ये फोटो AI से प्रतीकात्मक तौर से तैयार किया गया है।

सोनीपत के महलाना रोड पर दहिया फार्म हाउस के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय अक्षय की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे मोटरसाइकिल चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

मृतक अक्षय भठगांव का निवासी था और दिल्ली के नरेला स्थित मारुति सुजुकी कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। उसके पिता नवाब सिंह ने पुलिस को बताया कि अक्षय बुधवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान दहिया फार्म हाउस के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने अक्षय के परिजनों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस अक्षय को सिविल अस्पताल ले जा चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवाब सिंह ने आरोप लगाया है कि यह हादसा दूसरे मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही के कारण हुआ।

सदर थाना सोनीपत के पीएसआई आशुराव ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अक्षय को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

पीएसआई आशुराव के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत पर धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में सदर थाना सोनीपत में मुकदमा नंबर 417, दिनांक 25.10.2025 को दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *