Punjab wedding heart attack Bride Death | Faridkot News | फरीदकोट में डोली की जगह उठी अर्थी: शादी से 1 दिन पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत; जागो रस्म में नाक से आया खून – Faridkot News

Actionpunjab
3 Min Read


फरीदकोट जिले में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। जहां एक परिवार को अपनी बेटी की डोली सजानी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था,उसी बेटी को डोली वाले कपड़ों में अर्थी पर ले जाना पड़ा।

.

जानकारी के अनुसार, गांव बरगाड़ी निवासी हरजिंदर सिंह की बेटी पूजा का रिश्ता जैतो के गांव राउवाला निवासी युवक से तय हुआ था। जो दुबई में काम करता है। दोनों परिवारों ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी सगाई की थी। लेकिन अब तक लड़की और लड़के की मुलाकात नहीं हुई थी।

अंतिम संस्कार से पहले पूजा को दुल्हन के कपड़ों में सजाया।

अंतिम संस्कार से पहले पूजा को दुल्हन के कपड़ों में सजाया।

हार्ट अटैक आने से हुई लड़की की मौत

शादी से कुछ दिन पहले ही दूल्हा दुबई से भारत लौटा था और दोनों परिवारों ने 24 अक्टूबर को शादी की तारीख तय कर तैयारियां शुरू कर दी थीं शादी से एक दिन पहले 23 अक्टूबर की रात युवती के घर जागो (विवाह से पहले की रस्म) आयोजित की गई जिसमें युवती अपने परिवार की महिलाओं, लड़कियों और सहेलियों के साथ खूब मस्ती कर रही थी, लेकिन रात करीब 2 बजे अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा।

उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद पूरे घर परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मामले की जानकारी देते पूजा के पिता हरजिंदर सिंह।

मामले की जानकारी देते पूजा के पिता हरजिंदर सिंह।

दोनों परिवारों की खुशियों को लग गया ग्रहण

इस मामले में मृतका के पिता हरजिंदर सिंह और दूल्हे के बड़े भाई मंटू ने बताया कि दोनों परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश थे और शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन बारात आने से एक रात पहले ही पूजा को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से दोनों परिवारों की खुशियों को ग्रहण ही लग गया।

देखिए घटना से जुड़े कुछ फोटो…

शादी को लेकर घर में बनाए जा रहे थे लड्‌डू।

शादी को लेकर घर में बनाए जा रहे थे लड्‌डू।

विलाप करती महिलाएं।

विलाप करती महिलाएं।

घर में बैठे परिजन और ससुराल पक्ष के लोग।

घर में बैठे परिजन और ससुराल पक्ष के लोग।

जानकारी देते दूल्हे के भाई मंटू।

जानकारी देते दूल्हे के भाई मंटू।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *