Tamil Nadu Iridium Scam| 27 Arrested in Multi-Crore Fraud|Fake RBI Documents | तमिलनाडु में करोड़ों के इरिडियम लेनेदेन में 27 लोग गिरफ्तार: CBCID ने कस्टमर बनकर कार्रवाई की; रिजर्व बैंक का नाम ले रहे थे

Actionpunjab
3 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Iridium Scam| 27 Arrested In Multi Crore Fraud|Fake RBI Documents

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु पुलिस ने 23-24 अक्टूबर को रेड की थी। - Dainik Bhaskar

तमिलनाडु पुलिस ने 23-24 अक्टूबर को रेड की थी।

तमिलनाडु पुलिस की क्राइम ब्रांच-क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CBCID) ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को 27 लोगों को गिरफ्तार किया।

ये सभी लोग कई करोड़ के इरिडियम स्कैम में शामिल थे, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नाम लेकर आम लोगों से ठगी की जा रही थी।

आरोपियों का दावा था कि दुर्लभ धातु ‘इरिडियम’ की बिक्री से विदेश से लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं।​

कहा-RBI की मंजूरी है

ठगों ने लोगों को यह कहकर फंसाया कि RBI इस धातु की बिक्री की मंजूरी देता है। उन्होंने नकली RBI दस्तावेज तैयार किए और फर्जी ईमेल खातों से पीड़ितों से संपर्क किया।

इससे पूरा उनकी बातें असली जैसी लगीं। मामले में कई गैंगों ने रजिस्ट्रेशन रहित ट्रस्ट बनाकर करोड़ों रुपए वसूले।

क्या होता है इरिडियम?

इस तरह दिखता है इरिडियम

इस तरह दिखता है इरिडियम

इरिडियम एक बहुत ही दुर्लभ, सख्त और चमकीली धातु होती है। यह सफेद-चांदी रंग की होती है और प्रकृति में सबसे ज्यादा घनी (भारी) धातुओं में से एक है।

इरिडियम आसानी से टूटती नहीं और न ही जंग लगती है। यह बहुत ऊंचे तापमान (करीब 2450°C) पर पिघलती है और दूसरे रासायनिक पदार्थों से जल्दी रिएक्ट नहीं करती।

इरिडियम का इस्तेमाल फाउंटेन पेन की निब के सिरे, कीमती आभूषणों, इंजेक्शन की सुई, बिजली के संपर्क यंत्रों और वैज्ञानिक उपकरणों में किया जाता है।

यह प्लैटिनम के साथ मिलकर बनाती है, जिससे धातु और भी मजबूत बन जाती है।

‘एक लाख दो, एक करोड़ पाओ’

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों से ‘1 लाख दो, 1 करोड़ पाओ’ या ‘इरिडियम बेचकर विदेश से करोड़ों मिलेंगे’ जैसे दावे कर ठगी करते थे।

तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी लालच में न आने की चेतावनी दी है और साइबर या क्राइम ब्रांच को तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है।

सभी गिरफ्तार आरोपी अब न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं।

तमिलनाडु के 15 जिलों में फैला है नेटवर्क, 12 सितंबर को 30 गिरफ्तार हुए

CBCID की जांच में सामने आया कि इस धंधे का नेटवर्क तमिलनाडु के 15 जिलों में फैला है। 23 और 24 अक्टूबर को पुलिस ने एक साथ कई जगह रेड कर 27 लोगों को पकड़ा।

इनमें मुख्य आरोपी कंबम चंद्रन, पेरुमनल्लूर रानी, मुसिरी युवराज, वरुसनाडू पल्लानीअम्मल और नागपट्टिनम राजासिवम शामिल हैं।

इससे पहले, 12 सितंबर को हुई पहली कार्रवाई में पुलिस 30 अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

Meta Title:

Meta Description: Meta SEO Keywords:

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *