रेस्ट हाउस में पहुंचे सीबीआई की गाड़ियां व इनसेट में मनीषा का फाइल फोटो
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है। वहीं तीसरी बार सीबीआई की टीम दिल्ली से भिवानी पहुंच गई है। जो मनीषा की मौत मामले की जांच कर रही हैं।
.
तीसरी बार सीबीआई की टीम दिल्ली से भिवानी लौटने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन की। वहीं परिवार को सीबीआई से न्याय की उम्मीद है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को सीबीआई जरूर न्याय दिलाएगी।

मनीषा का प्ले स्कूल
11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। वहीं 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। वहीं लोगों का विरोध बढ़ गया। इसके बाद बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम करवाया और जांच सीबीआई को सौंप दी।

मनीषा का शव गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशानघाट में पहुंचा था
54 दिन से जांच में जुटी सीबीआई सीबीआई की जांच शुरू होने के बाद 3 सितंबर को टीम पहली बाद दिल्ली से भिवानी पहुंची थी। इसके बाद लगातार सीबीआई की टीम जांच में जुटी हुई है। इसी जांच के दौरान सीबीआई की टीम 2 बाद दिल्ली लौट चुकी है। वहीं सीबीआई की टीम फिर से तीसरी बार दिल्ली से भिवानी पहुंची है। सीबीआई की टीम 54 दिन से मनीषा मौत मामले की जांच कर रही है।
