Auto Driver Dies in Gohana Road Accident as Ikko Collides Near Balhara Dhaba | गोहाना में ईको-ऑटो की आमने-सामने टक्कर: एक ड्राइवर की मौत; कार में सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल, PGI रेफर – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read



AI से तैयार किया गया प्रतीकात्मक फोटो।

सोनीपत जिले के गोहाना में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक इको (Eeco) कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोहाना-रोहतक रोड पर हुआ, जहां एक इको और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्

.

जानकारी के अनुसार, हादसा गोहाना से रोहतक रोड पर बल्हारा ढाबे के पास हुआ। इको और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह पलट गया और चालक अंदर ही फंस गया।

ऑटो चालक की मौके पर मौत, दो घायल रेफर

हादसे में ऑटो चालक पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इको में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर देखते हुए खानपुर पीजीआई (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले में जांच

घटना की सूचना मिलते ही भैंसवान पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *