फाजिल्क पुलिस अफसर मामले की जानकारी देते हुए।
फाजिल्का के सीआईए स्टाफ ने एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त महिला हेरोइन बेचने का कारोबार करती है। जिस पर पुलिस ने र
.
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा रानी निवासी हजारा राम सिंह वाला सुखेरा बोदला से फत्तूवाला रोड पर मौजूद है। महिला के पास भारी मात्रा में हेरोइन मौजूद है।

फाजिल्का पुलिस द्वारा महिला के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन।
पहले से दर्ज है नॉन कॉमर्शियल ड्रग तस्करी का मुकदमा
इस सूचना के बाद सीआईए स्टाफ ने साथी कर्मचारियों की मदद से महिला तस्कर को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पर पहले भी एक कॉमर्शियल और एक नॉन कॉमर्शियल ड्रग तस्करी का मुकदमा दर्ज है।
महिला काफी समय तक जेल में बंद रही और अब जमानत पर बाहर आई थी। जेल से बाहर आते ही महिला ने फिर से तस्करी शुरू कर दी। फिलहाल महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।