World News Updates; Donald Trump Malaysia | US China Pakistan | वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प बोले- मैं हर महीने एक जंग खत्म कर रहा हूं, जल्द पाक-अफगान तनाव भी खत्म कर दूंगा

Actionpunjab
7 Min Read


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि वे जल्द पाकिस्तान और अफगानिस्तान झगड़े को सुलझा लेंगे। उन्होंने आसियान सम्मेलन में बोलते हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ की।

थाईलैंड-कंबोडिया के झगड़े का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं।

उन्होंने कहा- हम हर महीने एक युद्ध खत्म कर रहे हैं। अब बस एक बाकी है, लेकिन मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कुछ तनाव है। मैं इसे जल्दी ठीक कर दूंगा। मैं दोनों को जानता हूं, और पाकिस्तान के आर्मी चीफ और पीएम बहुत अच्छे लोग हैं। मुझे यकीन है कि हम इसे जल्दी कर लेंगे।

ट्रम्प ने कहा कि वे झगड़े सुलझाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसे अच्छे से करता हूं। अगर मैं समय निकालकर लाखों लोगों की जान बचा सकता हूं, तो इससे अच्छा कुछ नहीं।

ट्रम्प ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी राष्ट्रपति ने एक भी युद्ध खत्म नहीं किया। वे युद्ध शुरू करते हैं, खत्म नहीं करते।

थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते के बारे में ट्रम्प ने कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका ने इस झगड़े को सुलझाया और दोनों देशों से अच्छे रिश्ते बनाए।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

रूस में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ‘ब्यूरेवेस्तनिक’ मिसाइल का परीक्षण कामयाब, पुतिन ने तारीफ की

रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ब्यूरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह वही हथियार है जिसके बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दावा करते हैं कि यह किसी भी डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है। पुतिन ने रविवार को कहा कि अब इसकी जल्द ही तैनाती की जाएगी।

इसकी टॉप स्पीड 1300 किमी प्रति घंटा मानी जाती है। रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर, जनरल वैलरी गेरासिमोव के अनुसार, 21 अक्टूबर को परीक्षण के दौरान मिसाइल ने लगभग 14,000 किलोमीटर (8,700 मील) की उड़ान भरी और लगभग 15 घंटे तक हवा में रही।

ब्यूरेवेस्तनिक की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि यह शानदार हथियार है, जो किसी भी दूसरे देश के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले कई एक्सपर्ट यकीन नहीं करते थे कि ऐसा हथियार भी बन सकता है, लेकिन यह हकीकत बन चुका है। यह रूस की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह बना है।

वेनेजुएलाई राष्ट्रपति बोले- अमेरिका जंग शुरू कर रहा, यह लंबे समय तक जारी रहेगी

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि अमेरिकी सरकार उनके खिलाफ तैयार कर रही है, जो लंबे समय तक चलेगी।

मादुरो ने नेशनल टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी वॉरशिप USS जेराल्ड फोर्ड एयरक्राफ्ट जो 90 फाइटर जेट्स और अटैक हेलिकॉप्टर ले जा सकता है, अमेरिका की तरफ बढ़ रहा है।

मादुरो ने कहा, “मैंने वादा किया था कि कभी किसी जंग में शामिल नहीं होऊंगा। लेकिन वे ऐसी जंग गढ़ रहे हैं जो जल्द खत्म नहीं होगा। वे इसके लिए एक फर्जी और आपराधिक कहानी गढ़ रहे हैं।” मादुरो ने कहा कि वेनेजुएला कोकीन का उत्पादन नहीं करता।

अमेरिका ने पिछले 2 महीने में कैरेबियन सी में वेनेजुएला के 10 जहाजों पर हमला किया है। इसमें 45 वेनेजुएलाई नागरिकों की मौत हो चुकी है। अमेरिका का दावा है कि इन जहाजों से अमेरिका कोकीन भेजे जा रहे थे।

कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव फिर लड़ सकती हैं, कहा- अभी मेरी राजनीति खत्म नहीं हुई

पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकती हैं। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कमला ने कहा कि वे खुद को एक दिन राष्ट्रपति बनने की संभावना के रूप में देखती हैं।

हैरिस ने कहा, “मैं खत्म नहीं हुई हूं।” उन्होंने कहा- मैंने पूरी जिंदगी लोगों की सेवा की है। यह मेरे रग-रग में है। मुझे यकीन है कि अमेरिका एक दिन एक महिला राष्ट्रपति को चुनेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह महिला राष्ट्रपति कमला हो सकती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “शायद।”

कमला हैरिस ने उन सर्वेक्षणों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें बहुत पीछे रखा गया है। उन्होंने कहा, “अगर मैं जनमत सर्वेक्षणों को सुनती, तो मैं अपने पहले कार्यालय या अपने दूसरे कार्यालय के लिए नहीं दौड़ती, और मैं निश्चित रूप से यहां नहीं बैठी होती।”

ट्रम्प ने कनाडा पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया, अब 45% टैरिफ देना होगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। कनाडा, भारत के अलावा एकमात्र देश है, जिसपर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया है। इससे पहले रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रम्प ने अगस्त में भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया था।

अमेरिका ने कनाडा पर 35% टैरिफ लगा रखा है। नए ऐलान के बाद यह 45% हो जाएगा। भारत और ब्राजील के बाद यह सबसे ज्यादा टैरिफ होगा। ट्रम्प ने 2 दिन पहले ही कनाडा के साथ टैरिफ पर हो रही बातचीत रोकी थी। दरअसल, वे एक टैरिफ के खिलाफ बनाए गए विज्ञापन से नाराज हो गए थे।

इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें वे टैरिफ को हर एक अमेरिकी के लिए नुकसानदेह बता रहे थे।

25 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *