Teacher’s bike parked outside his house in Pali catches fire | पाली में घर के बाहर खड़ी टीचर की बाइक जली: रात को घर के बाहर खड़ी, सुबह उठे तो जलते हुए मिली, कबाड़ हुई बाइक – Pali (Marwar) News

Actionpunjab
2 Min Read



पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में टीचर के घर खड़ी बाइक जलते हुए। जिसे बाद में बुझाया गया।

पाली में एक टीचर के घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक। रात को किसी ने जला दी। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर टीचर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के धर्मकांटा गली में रहने वाले सरकारी स्कूल के टीचर राजेन्द्र की बाइक हमेशा की तरह उनके घर के बाहर शनिवार रात को उन्होंने खड़ी की थी। रविवार सुबह उठे तो बाइक जली हुई हालत में मिली। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और टीचर से जानकारी ली। टीचर की बाइक किसी ने जलाई है या पटाखे की चिंगारी से आग लगने से बाइक जली। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए। और बाइक कैसे जली इसको लेकर चर्चा करते नजर आए। पुलिस ने भी क्षेत्रवासियों को हिदायत दी कि वे अपने वाहन रात के समय सुरक्षित घर में रखे ताकि चोरी न हो या वाहन को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *