Tarn Taran ByElection ; CM Bhagwant Mann Point Delhi Government | Stubble Burning | तरनतारन उप-चुनाव: सीएम भगवंत मान पहुंचे प्रचार करने: बोले- अभी पंजाब में पराली जली नहीं, दिल्ली वालों को धुआं पहुंच भी गया – tarn-taran News

Actionpunjab
3 Min Read


रोड शो के दौरान संबोधन करते हुए सीएम भगवंत मान व मनीष सिसोदिया।

पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान

.

सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है।

वहीं, सीएम मान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें पंजाब का धुआं तो दिखता है, लेकिन हरियाणा का धुआं नहीं दिखता। हरियाणा तो दिल्ली के पास है। वहीं, उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि हम इसका हल भी निकालेंगे। पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से उचित सब्सिडी की मांग करेंगे।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू।

माफी गलती की होती है, गुनाहों की नहीं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टी वालों ने गुरुधामों पर टैंक चढ़ाए। माफी गलती की होती है, गुनाहों की सजा होती है। ऐसे कैसे माफ कर दें।

सीएम मान ने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा- अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों के लिए हां बोलते हैं। लेकिन, बाहर आकर कहते हैं कि मैने ऐसे ही कह दिया। क्या अकाल तख्त साहिब के सामने झूठ बोला था। लोगों ने इनकी गलतियों के लिए इन्हें नीचे उतारा है। लोगों ने नीचे लगाए हैं, मेरा तो नाम ही लगता है। लड़ती फौज है, नाम जरनैल का लगता है। फौज आप हो, आपने ही उन्हें नीचे लगाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *