झज्जर शहर में गुरु नानक प्रकाश पर्व से पूर्व निकाली गई शोभा यात्रा।
झज्जर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर आज रविवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पंचायती गुरुद्वारा से आरंभ होकर अंबेडकर चौक, छावनी, राव तुलाराम चौक, हरिपुरा मोहल्ला, डाकघर मार्ग से होते हुए पुनः पंचायती गुरुद्वारा पहुंचक
.
नगर कीर्तन की अगवाई पंच प्यारों ने की, जिनके नेतृत्व में सिख संगत ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु नानक देव के उपदेशों का संदेश पूरे शहर में फैलाया। शोभायात्रा के दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। पंचायती गुरुद्वारा के प्रधान व पूर्व नगर परिषद चेयरमैन ईश्वर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष गुरू नानक जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

झज्जर शहर में नगर शोभा यात्रा निकालने दौरान झाडू से सफाई करती महिलाएं।
जगह-जगह लंगर और सेवा
पंचायती गुरुद्वारा के सचिव कमल गिरोत्रा ने बताया शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से लंगर सेवा और चाय-पानी की व्यवस्था की गई। सेवा समितियों, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने श्रद्धापूर्वक संगत की सेवा में भाग लिया। बाबा निष्काम सेवा समिति की ओर से विशेष लंगर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

झज्जर शहर में शोभा यात्रा के दौरान करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार।
कलाकारों और गतका पार्टी ने मोहा मन
बाहर से आए कलाकारों ने धार्मिक भजनों और शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। गतका पार्टी के युवाओं ने अपने साहसिक करतब दिखाए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की। उनके अद्भुत प्रदर्शन ने संगत का मन मोह लिया।
इस मौके पर डीसीपी जसलीन कौर भी पंचायती गुरुद्वारा में पहुंची। कार्यक्रम में बाबा निष्काम सेवा समिति के सदस्य, पंचायती गुरुद्वारा के सचिव कमल गिरोत्रा, सचिव अंकुर खुराना, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।