हादसे का CCTV वीडियो रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद जिस टैंकर से टक्कर हुई वह उसको चालक मौके से लेकर भाग गया
मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार के टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां बेटे का शव देखकर उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। टैंकर और स्
.
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में हुई दुर्घटना
वृंदावन कोतवाली अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित साक्षी धाम आश्रम के समीप शनिवार देर रात पानी के टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय राहुल पुत्र गिर्राज निवासी थाना जमुनापार के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।परिक्रमा कर रहे लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है।

पानी के टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई
शनिवार की देर रात वृंदावन परिक्रमा मार्ग में साक्षी धाम आश्रम के समीप उस समय लोगो की भीड़ जुट गई। जब परिक्रमा कर रहे लोगों ने स्कूटी सवार खून से लथपथ एक युवक को सड़क पर पड़ा देखा। जिसकी सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस की पीआरबी को दी।
सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार युवक होटलों में कमरे लगाने का कार्य करता था। जिसकी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद
स्कूटी सवार की हुई मौत के बाद जब पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें युवक जैसे ही टैंकर को क्रॉस कर आगे निकलने का प्रयास करने लगा तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी के टैंकर का पहिया उसके ऊपर से होकर निकल गया।

टक्कर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई
टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे का CCTV वीडियो रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद जिस टैंकर से टक्कर हुई वह उसको चालक मौके से लेकर भाग गया। CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब दुर्घटना करने वाले टैंकर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी।