![]()
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार शाम सिरोही नगर के एक निजी उद्यान में ‘ध्येय यात्रा के 100 वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक का अनावरण संघ के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शंभू सिंह, सिरोही जिला संघ चालक जगद
.
इस अवसर पर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शंभू सिंह ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक एक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाएंगे। यह अभियान जिले के 485 से अधिक गांवों में 1 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक घर में भारत माता का चित्र, एक पत्रक और ‘ध्येय यात्रा के 100 वर्ष’ पुस्तक सहित अन्य संघ साहित्य का वितरण किया जाएगा।
शंभू सिंह ने जानकारी दी कि पत्रक में संघ की 100 वर्ष की यात्रा के विभिन्न पड़ावों का उल्लेख है, जबकि पुस्तक में परिवार प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागृत और राष्ट्रहित के प्रति प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि बस्ती और मंडल स्तर पर पथ संचलन के सफल आयोजन के बाद अब यह गृह संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। इस महासंपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता टोलियों के माध्यम से सोलह दिनों तक लगातार घरों में संपर्क करेंगे और व्यक्तिगत संवाद द्वारा समाज में संघ के विचार, कार्य और उद्देश्य को पहुंचाएंगे। इसका लक्ष्य जिले के हर गांव और हर बस्ती के अधिकतम घरों तक पहुंचना है।