सीबीआई की गाड़ियां भिवानी रेस्ट हाउस में पहुंची थी और इनसेट में मनीषा का फाइल फोटो।
भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की जांच में जुटी CBI की टीम सोमवार को भिवानी से दिल्ली लौट गई। जो मामले की जांच के लिए दीपावली के बाद दिल्ली से भिवानी लौटी थी। CBI की टीम 3 बार भिवानी आ चुकी है। वहीं
.
मनीषा के पिता गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय कुमार ने कहा कि दिल्ली से तीसरी बार लौटने के बाद CBI ने कोई संपर्क नहीं किया है। हालांकि गांव सिंघानी में CBI की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। दीपावली वाले दिन CBI से संपर्क हुआ था। CBI ने आश्वासन दिया है कि हमारी टीम लगी हुई है।

मनीषा के पिता गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय कुमार।
11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला।
इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। वहीं 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। वहीं लोगों का विरोध बढ़ गया। इसके बाद बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और जांच CBI को सौंप दी।
3 सितंबर को पहली बार आई थी सीबीआई CBI की जांच शुरू होने के बाद 3 सितंबर को टीम पहली बाद दिल्ली से भिवानी पहुंची थी। इसके बाद लगातार सीबीआई की टीम जांच में जुटी हुई है। इसी जांच के दौरान CBI की टीम 2 बाद दिल्ली लौट चुकी है। वहीं CBI की टीम फिर से तीसरी बार दिल्ली से भिवानी पहुंची है। CBI की टीम मनीषा मौत मामले की जांच कर रही है।
