Jalandhar Ambedkar Nagar Demolition Case: Court Hearing Adjourned to November 14 | अंबेडकर नगर में घर गिराने की तारीख बढ़ी: जालंधर सेशन कोर्ट में केस की हुई सुनवाई, 14 नवंबर के लिए मिली डेट; लोगों को मिली राहत – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read


अंबेडकर नगर निवासी बुजुर्ग घर गिराए जाने मिले अल्टीमेटम के बारे में जानकारी देता हुआ।

जालंधर के अंबेडकर नगर में 800 के करीब घर गिराए जाने को लेकर पावरकॉम अधिकारियों और लोगों ने सेशन कोर्ट का रुख किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अगली डेट 14 नवंबर मिली है। तब तक के लिए लोगों ने राहत की सांस ली है। कोर्ट में अंबेडकर नगर के लोगों ने अपना प

.

अंबेडकर नगर की गली में दुकान पर आने वाले भी पावरकॉम के फरमान पर चर्चा करते नजर आए।

अंबेडकर नगर की गली में दुकान पर आने वाले भी पावरकॉम के फरमान पर चर्चा करते नजर आए।

बात नहीं बनेगी तो हाईकोर्ट का रुख अपनाएंगे जगदीप राय ने बताया कि पहले तो वह लोकल प्रशासन और नेताओं के माध्यम से इस मसले का कोई हल निकालने की कोशिश करेंगे। जालंधर की अदालत से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। उनके वकील भी अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए कालोनी के मोहतबर लोगों ने अपने पक्ष में डॉक्यूमेंट दे दिए हैं। अगर सेशन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो वकीलों की राय के अनुसार वह हाईकोर्ट तक जाएंगे। 800 घर गिराने के लिए 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम अंबेडकर नगर की कौंसलर के बेटे जतिंदर जोनी के अनुसार, उनको पावरकॉम ने कोई नोटिस नहीं दिया है। विभाग से कुछ लोग आए थे और 24 घंटे में घरों को खाली करने की बात कहकर चले गए थे। उन्होंने कहा कि लोग इसके बाद से डर गए थे। अब कोर्ट ने अगली तारीख तय की है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट से स्टे मिल सकता है। अगर नहीं मिला तो जो भी कानूनी रास्ता होगा, अपनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *