Sonu Nigam gets emotional at Satish Shah prayer meet | सतीश शाह के प्रेयर मीट में सोनू निगम हुए इमोशनल: एक्टर की पत्नी के सामने गाया गाना, साराभाई वर्सेज साराभाई का टाइटल ट्रैक भी गुनगुनाया गया

Actionpunjab
2 Min Read


32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था। 27 अक्टूबर, सोमवार को जुहू स्थित जलाराम हॉल में उनके लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस मौके पर राकेश रोशन, सोनू निगम, पूनम ढिल्लों समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने पहुंचकर उन्हें अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रार्थना सभा के दौरान सिंगर सोनू निगम ने सुरों के माध्यम से सतीश शाह को याद किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनू निगम, सतीश शाह की पत्नी मधु शाह के सामने बैठकर ‘तेरे मेरे सपने’ गाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की पत्नी की ओर माइक भी किया और फिर मधु शाह भी दो पंक्तियां गाती दिखाई दीं।

इसके अलावा एक्टर के लोकप्रिय शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ का टाइटल ट्रैक भी गाया गया।

सतीश शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सेलेब्स

निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

अभिनेता देवेन भोजनी और भुवन बाम भी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

अभिनेता देवेन भोजनी और भुवन बाम भी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

पाली गांगुली श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं, रुपाली ने टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह की बहू का किरदार निभाया था।

पाली गांगुली श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं, रुपाली ने टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह की बहू का किरदार निभाया था।

एक्टर अनूप सोनी भी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

एक्टर अनूप सोनी भी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

शबाना आजमी भी नजर आईं।

शबाना आजमी भी नजर आईं।

प्रेयर मीट में पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं।

प्रेयर मीट में पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *