Absconding accused of theft in Ghatol Jain temple arrested | बांसवाड़ा में जैन मंदिर चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार: ताला तोड़कर दानपात्र से 25 हजार रुपए किए थे चोरी, तीन साथी पहले ही जेल में – Banswara News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस ने गिरफ्तार किया चोरी का आरोपी।

बांसवाड़ा में घाटोल क्षेत्र के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी सन्नी पुत्र बब्बू निवासी पीपलवा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी थी, जिनकी निशानदेही पर चोरी

.

रात में मंदिर का ताला तोड़कर की थी चोरी

4 अगस्त को प्रार्थी राजमल जैन निवासी घाटोल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश दानपात्र से करीब 25 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। रात करीब 8:30 बजे पुजारी के घर जाने के बाद बदमाशों ने मंदिर का मुख्य द्वार तोड़ा और अंदर घुस गए। उन्होंने गर्भगृह का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की, हालांकि मूर्तियां और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं सुरक्षित रहीं।

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

वारदात के बाद थानाधिकारी निर्भय सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच के दौरान पहले से अन्य मामलों में गिरफ्तार सूरज पुत्र बब्बू मईडा (21), राज पुत्र बब्बू मईडा (19) निवासी पीपलवा थाना कोतवाली और रमेश उर्फ रमिया पुत्र भाणजी आदिवासी (22) निवासी खेरडाबरा को गिरफ्तार किया था।इनकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी बरामद हुई थी।

गैंग बनाकर करते थे संगठित चोरी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी संगठित गिरोह बनाकर कई थाना क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की वारदातें कर चुके हैं। चौथे आरोपी सन्नी की गिरफ्तारी के साथ पूरी गैंग पुलिस की पकड़ में आ गई है।अब पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *