IMD Weather Update; Cyclone Montha Rainfall Alert | Odisha Kerala Andhra MP Rajasthan Cold Wave | चक्रवात मोन्था तूफान में बदला, आंध्र के काकीनाड़ा से टकराएगा: 5 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी; ओडिशा समेत 4 राज्यों में भारी बारिश, 50 हजार लोग हटाए

Actionpunjab
9 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Cyclone Montha Rainfall Alert | Odisha Kerala Andhra MP Rajasthan Cold Wave

नई दिल्ली/ अमरावती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मोन्था मंगलवार सुबह तूफान में बदल गया है। फिलहाल यह मछलीपट्टनम से लगभग 190 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है। इसका असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के जिलों में देखा जा रहा है।

इन राज्यों में 90 से 110kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि लैंडफॉल के दौरान समुद्र में 5 मीटर (16 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। चारों राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 55 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, जैसे-जैसे यह काकीनाड़ा-मछलीपट्टनम तट के करीब पहुंचेगा, इसकी रफ्तार और तेज होती जाएगी। चक्रवात मोन्था के आगे बढ़ने से काकीनाड़ा में समुद्र उफान पर है। फिलहाल यह मछलीपट्टनम से लगभग 190 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान का असर केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है।

तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है।

मोन्था प्रभावित राज्यों की 3 तस्वीरें…

आंध्रप्रदेश: मोन्था तूफान के असर से श्रीकाकुलम में भारी बारिश हो रही है।

आंध्रप्रदेश: मोन्था तूफान के असर से श्रीकाकुलम में भारी बारिश हो रही है।

ओडिशा: मोन्था के असर से गंजम के आर्यपल्ली में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

ओडिशा: मोन्था के असर से गंजम के आर्यपल्ली में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

ओडिशा में पुरी बीच पर चक्रवात मोन्था को लेकर टूरिस्ट को समुद्र से दूर रहने को कहा गया।

ओडिशा में पुरी बीच पर चक्रवात मोन्था को लेकर टूरिस्ट को समुद्र से दूर रहने को कहा गया।

ओडिशा में 24 ODRAF, 5 NDRF और 99 फायर सर्विस टीमों के 5 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

ओडिशा में 24 ODRAF, 5 NDRF और 99 फायर सर्विस टीमों के 5 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश- विशाखापट्टनम में प्रशासन ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

आंध्र प्रदेश- विशाखापट्टनम में प्रशासन ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

केरल में 2 लोगों की मौत हुई

सोमवार को केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ओडिशा के आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, कालाहांडी और कंधमाल में 128 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। राहत केंद्रों में खाना, दवा, रोशनी और पालतू जानवरों की व्यवस्था है। सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

तूफान मोन्था से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश:  उप्पदा की 25 बस्तियों में NDRF तैनात; घर खाली कराए

तूफान मोन्था के कारण NDRF की टीमें​​​​​​​ कोठापट्टनम गांव में घोषणाए कर रही हैं, और लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने कहा है। उप्पदा की 25 बस्तियों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। NDRF इंस्पेक्टर बिस्वास कहते हैं- टीम यहां 24 घंटे तैनात है। हम दो दिन पहले यहां आए थे। जिन इलाकों को खाली कराने और लोगों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की जरूरत है, वहां अभियान चला रहे हैं। तूफान शाम को आ रहा है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु: तिरुवल्लूर में भारी बारिश की आशंका; स्कूलों में छुट्टी

मोन्था के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। तिरुवल्लूर जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह 6 बजे तक तिरुवल्लूर के पोन्नेरी और अवादी में 72 मिमी और 62 मिमी बारिश हुई। तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर एम प्रताप ने भारी बारिश की आशंका के चलते मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा: तूफान के कारण मछली पकड़ने आई 50 नावें फंसी

तूफान मोन्था के कारण आंध्र प्रदेश से आई मछली पकड़ने वाली नावें वापस नहीं लौट पा रही हैं। सभी 50 मछली पकड़ने वाली नावें गंजम जिले के गोपालपुर बंदरगाह में लंगर डाले खड़ी हैं। ओडिशा की मछली पकड़ने वाली नावें चक्रवात के मद्देनजर गोपालपुर के घाट पर ही रखी गई हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साइक्लोन मोन्था से 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

ओडिशा- ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 128 टीमें (करीब 5,000 कर्मी) तैनात कर दी गई हैं। 28-29 अक्टूबर को हवा की रफ्तार 80 से 110kmph तक पहुंच सकती है।

राहत की बात है कि तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि इससे समुद्र में ऊर्जा इकट्ठा नहीं होगी और नुकसान कम होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश- पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की और हालात का जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के कृष्णा, गुंटूर, बापटला और वेस्ट गोदावरी जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके कारण सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।

तमिलनाडु- चेन्नई और आसपास के तीन जिलों रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पुडुचेरी और विल्लुपुरम में भी बारिश के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल- बंगाल में मंगलवार से शुक्रवार तक कई जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, 24 परगना, मेदिनीपुर, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 5 जिलों में रेड अलर्ट, बस्तर में 80KM की रफ्तार से हवा चलेगी

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बस्तर में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह अधिकतम 80 किमी तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

04:37 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 11 जिलों में बारिश, 3 दिन नहीं बदलेगा मौसम

लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बस्ती और कुशीनगर में सुबह से रुक-रुक बारिश हो रही है। जौनपुर, भदोही, आजमगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में बादल छाए हैं। 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में लगातार बारिश ने सड़कों पर वाहनों रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

04:30 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर-उदयपुर में बारिश, 8 डिग्री तक गिरा तापमान

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में बारिश हो रही है। मंगलवार को भी 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सोमवार को जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बरसात हुई। लगातार बरसात के कारण दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया। इस कारण सर्दी बढ़ने लगी है। पढ़ें पूरी खबर…

04:27 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: अगले 4 दिन पूरे राज्य में आंधी-बारिश, 2 सिस्टम का एक साथ असर

मध्यप्रदेश में 2 सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह तक दो इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इधर, रतलाम में भी सुबह तक बारिश होती रही। 29-30 अक्टूबर को उत्तरी-पूर्वी हिस्से के 18 जिलों तेज भारी बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

04:25 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

साइक्लाेन का नाम रखने की प्रक्रिया के बारे में जानिए

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *