![]()
खरड़-कुराली हाईवे पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 11:20 बजे मयूजगेट मार्केट के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर लगने के बाद
.
इसी दौरान खरड़ की तरफ से फ्लाईओवर से आ रहे एक ट्रक चालक ने घायल राहगीर को कुचल दिया। ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अमायरा मार्केट के पास लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
बाइक सवार को भी टक्कर, पर्श मोबाइल गायब
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस हादसे में एक पल्सर बाइक सवार को भी टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक सवार कार की चपेट में आया या ट्रक की। मृत राहगीर और घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। पल्सर चालक का पर्स और मोबाइल भी नहीं मिला है।
दाखिल न करने पर अस्पताल में हंगामा
घायल को पहले क्लीयरमेडी बाहरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन फीस विवाद के कारण वहाँ हंगामा हो गया। जब अस्पताल प्रबंधन ने घायल को दाखिल करने से मना कर दिया, तो लोगों द्वारा उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और मोहाली के फेज 6 अस्पताल में पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज शुरू हो पाया।