Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (28 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, कन्या और मीन राशि वालों का प्रमोशन होने की संभावना है

Actionpunjab
24 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (28 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

28 अक्टूबर, मंगलवार को वृष राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। सिंह राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या और मीन राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं।

मेष – टू ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन योजना और भविष्य की दिशा तय करने का है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा होगी। बुजुर्गों की सलाह आपके विचारों को नया आयाम देगी। गृहिणियों को घर की व्यवस्थाओं में नई सोच अपनानी होगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी योजना बनेगी। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी, पर नए निवेश से पहले विचार आवश्यक है। घर में शांत वातावरण रहेगा, पर मन के अंदर कहीं हलचल बनी रहेगी। आप आगे बढ़ने की तैयारी में हैं, बस सही दिशा तय करनी है। आपके भीतर की रणनीतिक सोच आने वाले समय की सफलता तय करेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर: नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों के लिए यह योजना और संसाधन जुटाने का समय है। नौकरीपेशा लोगों को विदेश या अन्य शहर से जुड़ा अवसर मिल सकता है। जो प्रबंधन क्षेत्र में हैं, वे नए कॉन्ट्रैक्ट की बातचीत करेंगे। फ्रीलांसर को ग्राहक आधार बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेम: प्रेम जीवन में नई दिशा की तलाश है। किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने या विराम देने का निर्णय सामने होगा। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत संभव है। विवाहित संबंधों में संतुलन और सहयोग महसूस करेंगे। अविवाहित के लिए कोई नया रिश्ता विचाराधीन हो सकता है। स्वास्थ्य: थोड़ी थकान और शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है। लगातार काम या स्क्रीन टाइम से आँखों में जलन संभव है। पाचन में हल्की गड़बड़ी दिखेगी, जल का सेवन बढ़ाएँ। मानसिक रूप से स्पष्टता आने से तनाव घटेगा। योग और स्ट्रेचिंग से लाभ होगा। लकी रंग: रूबी रेड, लकी नंबर: 9

वृष – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन प्रतीक्षा और धैर्य की परीक्षा लेकर आएगा। परिवार में किसी योजना के परिणाम का इंतजार रहेगा। बुजुर्गों की सलाह आपको संयम सिखाएगी। गृहिणियों को अपने प्रयासों का फल धीरे-धीरे दिखेगा। बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। आर्थिक दृष्टि से लाभ निकट है, पर अभी समय चाहिए। किसी संपत्ति या निवेश से जुड़ी खबर मन में उत्सुकता जगाएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा पर अंदर उम्मीदों की लहर बहेगी। आज बीज बोने का दिन है, फल निकट भविष्य में मिलेगा। जल्दबाजी से लाभ नहीं, बल्कि स्थिरता से सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यस्थल पर आपके पुराने प्रयास अब परिणाम देने लगे हैं। जो बैंकिंग, बीमा या कृषि क्षेत्र में हैं, उन्हें स्थिर लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी, पर पदोन्नति अभी प्रतीक्षा में है। जो लोग स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों को थोड़ा और समय देना होगा। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी तकरार रहेगी, पर भावनाएं भीतर गहरी हो रही हैं। पार्टनर की योजनाओं पर विचार होगा। विवाहित को संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा। अविवाहित किसी ऐसे व्यक्ति की प्रतीक्षा में हैं जो सच्चे इरादे रखता हो। पुराने रिश्ते में भरोसा लौटेगा, पर धीरे-धीरे। समझदारी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। नींद की कमी या अनियमित दिनचर्या शरीर को प्रभावित कर सकती है। पाचन से संबंधित समस्या संभव है। जो लोग लंबे समय से किसी दवा पर हैं, उन्हें सुधार दिखेगा। हल्का व्यायाम और सुबह की सैर लाभकारी रहेगी। लकी रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 8

मिथुन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मसंतोष का है। परिवार में सामंजस्य और सौहार्द का माहौल रहेगा। गृहिणियों को अपने कार्यों के लिए प्रशंसा मिलेगी और मन में गर्व का भाव रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आर्थिक स्थिरता लाएगा। किसी पुराने निवेश से लाभ संभव है। घर में सजावट या नई वस्तु की खरीदारी का योग है। बच्चों से सुखद समाचार मिल सकता है। आप अपने परिश्रम का फल महसूस करेंगे। दिन आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सादगी में सफलता छिपी है। आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

करियर: लाभदायक समझौते हो सकते हैं। जो बैंकिंग, फैशन या इवेंट क्षेत्र में हैं, उन्हें प्रशंसा और स्थिर आय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ संभव है। स्वतंत्र कार्य करने वाले जातक नए ग्राहक से जुड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम: प्रेम जीवन में आत्म-सम्मान का समय है। पार्टनर आपकी स्वतंत्र सोच से प्रभावित होंगे। विवाहित के बीच स्थिरता और परिपक्वता रहेगी। अविवाहित को किसी आत्मविश्वासी व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है। पुराने रिश्तों में भरोसा गहराएगा। प्रेम में स्वयं को समझना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य: ऊर्जा और ताजगी से भरपूर दिन रहेगा। त्वचा, बाल या सौंदर्य से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। मानसिक शांति से नींद बेहतर होगी। जो नियमित व्यायाम करते हैं, उन्हें आज विशेष संतुष्टि महसूस होगी। पाचन बेहतर रहेगा, पर भारी भोजन से बचें। लकी रंग: एम्बर, लकी नंबर: 2

कर्क – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर मनमुटाव हो सकते हैं। बुजुर्गों या किसी नजदीकी व्यक्ति की बात दिल को छू सकती है। गृहिणियों को अपने भावों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के व्यवहार में दूरी महसूस हो सकती है, पर यह अस्थायी है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, किसी वादे पर जल्द भरोसा न करें। घर का माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा पर शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। धैर्य सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। आज की कठिनाई कल की मजबूती बनेगी।

करियर: कार्यस्थल पर आलोचना या असहमति झेलनी पड़ सकती है। जो लोग प्रशासन, कानून या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। फ्रीलांसरों को भुगतान या प्रोजेक्ट में विलंब दिख रहा है। नौकरीपेशा के लिए यह आत्म-संयम और सीख का दिन है। निर्णय को भावनाओं में आकर न लें। प्रेम: प्रेम संबंधों में उलझन और भावनात्मक चोट संभव है। पार्टनर की बातों से मन आहत हो सकता है। विवाहित के बीच ठंडापन या दूरी महसूस होगी। एकतरफा प्रेम करने वालों को सच्चाई का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रिश्ते की याद दिल में दर्द जगा सकती है। कुछ टूटे हुए बंधन नए अर्थों में जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और हृदय से जुड़ी तकलीफों का ध्यान रखें। रक्तचाप या सिरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है। भावनात्मक दबाव शरीर पर प्रभाव डाल सकता है। हल्का संगीत और गहरी साँसें राहत देंगी। लकी रंग: डीप ब्राउन, लकी नंबर: 7

सिंह – पेज ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नई सीख और व्यावहारिक अनुभवों से भरा रहेगा। परिवार में कोई युवा सदस्य नई शुरुआत कर सकता है जिससे गर्व और खुशी दोनों मिलेंगे। गृहिणियों को घर के बजट या योजनाओं में सुधार करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह आपके निर्णय को सही दिशा देगी। आर्थिक रूप से कोई छोटा लेकिन स्थायी लाभ संभव है। घर का माहौल प्रेरणादायक रहेगा। मेहनत और जिज्ञासा का मेल आपको नई राह दिखाएगा। छोटी शुरुआत बड़े परिणाम ला सकती है। ईमानदारी और प्रयास से सफलता सुनिश्चित होगी।

करियर: जो शिक्षा, बैंकिंग या रिसर्च क्षेत्र में हैं, उन्हें सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट आपकी योग्यता को पहचान दिलाएगा। नया आइडिया लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से व्यावहारिक सुझाव मिलेंगे। फ्रीलांसरों के लिए नए कौशल सीखने का सही समय है। सफलता धीरे लेकिन स्थायी रूप से बढ़ेगी। प्रेम: प्रेम जीवन में ताजगी और नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी खुशियों में नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित को किसी समान रुचि वाले व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। विवाहित के लिए यह दिन भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक स्नेह से भरा रहेगा। पुराने प्रेमी से मित्रवत संवाद संभव है। रिश्ते सहज और ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य: पाचन या त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है। भोजन समय पर करें और पर्याप्त जल पिएँ। मानसिक रूप से उत्साह रहेगा, पर अधिक परिश्रम थकान दे सकता है। नियमित टहलना या हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5

कन्या – थ्री ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन दूरदृष्टि और प्रगति का है। परिवार में किसी नए काम या यात्रा की योजना बनेगी। बुजुर्गों के अनुभव आपके निर्णय को दिशा देंगे। गृहिणियों को घर के सुधार या पुनर्निर्माण से जुड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बच्चों के भविष्य की योजना पर चर्चा होगी। आर्थिक रूप से स्थिरता के साथ नए अवसर सामने आएँगे। घर में सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीद का माहौल रहेगा। आज आप अपने जीवन की बड़ी तस्वीर देखने में सक्षम होंगे। दिन सीमाओं से बाहर सोचने और आगे बढ़ने का है।

करियर: जो मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स या प्रबंधन क्षेत्र में हैं, उन्हें महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट या पदोन्नति का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर के लिए आज नेटवर्किंग का दिन है। कला और डिज़ाइन क्षेत्र के लोग अपने काम को नए प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करेंगे। अपने विचारों पर विश्वास रखें। प्रेम: प्रेम जीवन में दूरी और गहराई दोनों का अनुभव संभव है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। विवाहित को एक साथ यात्रा या नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। अविवाहित को विदेश या ऑनलाइन किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव महसूस होगा। पुराने रिश्ते में नई ताजगी आएगी। भावनाएं स्पष्ट रहेंगी। स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, पर थकावट जल्दी महसूस हो सकती है। जो लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें खानपान पर ध्यान देना होगा। पैरों या जोड़ों में हल्का दर्द संभव है। नींद पूरी लें और पानी अधिक पिएँ। योग और गहरी सांसें आपकी एकाग्रता बनाए रखेंगी। लकी रंग: वार्म येलो, लकी नंबर: 3

तुला – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन चिंताओं और बेचैनी से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य या निर्णय को लेकर मन अस्थिर रहेगा। बुजुर्गों की बातों में गहराई होगी, पर मन उन्हें तुरंत स्वीकार नहीं करेगा। गृहिणियों को अपने विचार व्यक्त करने में झिझक महसूस हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, पर मानसिक तनाव व्यर्थ की चिंता से उपजेगा। किसी मित्र से बातचीत मन को राहत देगी। बच्चों के प्रति चिंता अधिक हो सकती है। विश्वास ही आपका सहारा बनेगा। सत्य आपके भीतर है।

करियर: कार्यस्थल पर दबाव और अपेक्षाओं का बोझ महसूस हो सकता है। जो प्रशासन या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उन्हें निर्णयों में कठिनाई होगी। व्यापारियों को देरी या भ्रम से अस्थिरता महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा अपने प्रदर्शन पर संदेह न करें। फ्रीलांसर को भुगतान या एग्रीमेंट में प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में गलतफहमी और असुरक्षा हावी हो सकती है। पार्टनर के शब्द मन को चोट पहुँचा सकते हैं। विवाहित के बीच संवाद की कमी तनाव बढ़ा सकती है। अविवाहित को किसी पुराने अनुभव की वजह से आगे बढ़ने में डर लगेगा। प्रेम में खुलकर बोलना ही उपचार है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान और गहरी सांसों का अभ्यास करें। दवाओं या पुरानी रिपोर्टों को अनदेखा न करें। स्क्रीन टाइम कम करें, क्योंकि तनाव से थकान बढ़ेगी। दिनचर्या में विश्राम के क्षण शामिल करें। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – टू ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन संतुलन और प्राथमिकताओं की परीक्षा लेगा। परिवार और काम के बीच तालमेल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा। बुजुर्गों की बातों को अनसुना न करें, उनका अनुभव दिशा देगा। गृहिणियों को घर के बजट और जिम्मेदारियों में तालमेल बैठाना होगा। बच्चों के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। आर्थिक दृष्टि से धन का आवाजाही बढ़ेगी, पर बचत कठिन होगी। घर का वातावरण सक्रिय और गतिशील रहेगा। आज लचीलापन ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। मल्टी टास्किंग आपकी ताकत है।

करियर: कार्यस्थल पर एक साथ दो कार्यों का दबाव रहेगा। जो वित्त, लेखा या व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिए। प्रबंधन क्षेत्र के लोग एक साथ कई प्रोजेक्ट संभालेंगे। फ्रीलांसर को ग्राहकों के बीच संतुलन बनाना होगा। नौकरीपेशा को समय-सीमा का दबाव महसूस होगा। जो संतुलन साधेगा, वही विजेता बनेगा। प्रेम: प्रेम जीवन में द्वंद्व और निर्णय का समय है। पार्टनर के साथ संवाद बढ़ेगा, पर असमंजस भी रहेगा। विवाहित को परिवार और रिश्ते दोनों में संतुलन बनाना होगा। अविवाहित को दो प्रस्तावों में से चुनाव कठिन लगेगा। एकतरफा प्रेम करने वालों को स्थिति की स्पष्टता मिल सकती है। रिश्तों में लचीलापन रखें। स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी पर अनियमित दिनचर्या थकान दे सकती है। नींद और भोजन का संतुलन बिगड़ सकता है। पीठ या गर्दन में हल्का दर्द संभव है। सुबह की सैर और ध्यान से मन शांत रहेगा। थोड़ा आराम और नियमितता आपकी ऊर्जा को स्थिर रखेगी। लकी रंग: एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर: 6

धनु – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन सहयोग और सामूहिक प्रयासों से सफलता लाएगा। परिवार में मिलजुलकर कोई कार्य संपन्न होगा। बुजुर्गों की सलाह योजनाओं में मजबूती जोड़ेगी। गृहिणियां अपने कौशल से घर में नई ऊर्जा लाएंगी। आर्थिक दृष्टि से साझेदारी या समूह निवेश लाभदायक रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से मदद अप्रत्याशित रूप से मिल सकती है। घर का वातावरण टीमवर्क और समझ से भरा रहेगा। सफलता अकेले नहीं, साथ मिलकर बनती है। आत्मविश्वास और सहयोग साथ-साथ बढ़ेंगे। आपके विचार आज वास्तविक रूप लेने लगेंगे।

करियर: जो लोग वास्तु, निर्माण या डिज़ाइन क्षेत्र में हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को समूह परियोजना में नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। प्रबंधन या शिक्षा क्षेत्र के जातक अपने विचारों से टीम को प्रेरित करेंगे। फ्रीलांसर को किसी कुशल व्यक्ति के साथ सहयोग का अवसर मिलेगा। मिलकर काम करना आज अधिक प्रभावी रहेगा। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ और टीम भावना बढ़ेगी। पार्टनर के साथ किसी सामूहिक निर्णय पर सहमति बनेगी। विवाहित परिवार या घर से जुड़ी योजना में एकजुट रहेंगे। अविवाहित को मित्रता के माध्यम से कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। प्रेम में व्यावहारिकता और गहराई दोनों दिखेंगी। स्वास्थ्य: शरीर में स्थिरता और मन में संतुलन रहेगा। जो किसी फिजियोथेरेपी या समूह व्यायाम में शामिल हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। मांसपेशियों या हड्डियों से जुड़ी परेशानी में सुधार होगा। ध्यान और सामूहिक ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। लकी रंग: बैज, लकी नंबर: 4

मकर – द मून

आज का दिन भावनाओं और कल्पनाओं से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की बात मन को छू सकती है। गृहिणियों को दिनभर हल्की बेचैनी या संवेदनशीलता महसूस होगी। बुजुर्गों की यादें मन को भावुक बनाएँगी। आर्थिक दृष्टि से किसी निर्णय में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी न करें। बच्चों के मूड में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। छिपे संकेत आपकी दिशा तय करेंगे। मौन सबसे अच्छा उत्तर रहेगा। हृदय को सुनें, पर निर्णय बुद्धि से लें।

करियर: जो मीडिया, कला या लेखन क्षेत्र में हैं, उन्हें नई रचनात्मकता का अनुभव होगा। निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है, इसलिए वरिष्ठों से सलाह लेना सही रहेगा। नौकरीपेशा को कार्यस्थल की राजनीति से बचना होगा। यह दिन धैर्य और निरीक्षण का है। फ्रीलांसरों के लिए कल्पनाशक्ति आज सबसे बड़ा साधन बनेगी। प्रेम: प्रेम जीवन में रहस्य और भ्रम दोनों दिखेंगे। पार्टनर के व्यवहार में असमंजस महसूस होगा, पर सच्चाई जल्द सामने आएगी। विवाहित को छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, पर गहराई में प्रेम अटूट रहेगा। अविवाहित को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा जो अपने भाव छिपा रहा है। स्पष्टता जरूरी है। स्वास्थ्य: हॉर्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। जल तत्व से संबंधित विकार जैसे ठंड या जकड़न बढ़ सकते हैं। ध्यान, प्राणायाम और शांत संगीत राहत देंगे। यात्रा करते समय सावधानी रखें, थकान बढ़ सकती है। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 7

कुंभ – सिक्स ऑफ कप्स

आज का दिन यादों, संबंधों और अपनापन से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने सदस्य से मिलना संभव है। बुजुर्गों के साथ समय बिताना से आत्मिक शांति मिलेगी। गृहिणियाँ बीते पलों को याद कर भावुक होंगी। बच्चों के साथ खेलने या बात करने से पुरानी खुशियां लौटेंगी। आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना धन या उधार लौट सकता है। परिवार में मिठास और स्मृतियों का माहौल रहेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक संपर्क कर सकता है। अतीत की गर्माहट वर्तमान को रोशन करेगी।

करियर: पुराने अनुभवों से आज नई दिशा मिलेगी। जो शिक्षण, परामर्श या मनोविज्ञान क्षेत्र में हैं, उन्हें दूसरों की सहायता का अवसर मिलेगा। पुराने सहकर्मी या बॉस से संपर्क लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी पुराने प्रोजेक्ट की समीक्षा करनी पड़ सकती है। फ्रीलांसरों को पूर्व संबंधों से नया अवसर मिलेगा। प्रेम: पुराना प्रेम या अधूरी भावनाएँ फिर सामने आ सकती हैं। किसी पुराने साथी से मुलाकात दिल में हलचल जगा सकती है। विवाहित को संबंधों में पुरानी गर्माहट लौटती महसूस होगी। अविवाहित को कोई मित्र अब विशेष लग सकता है। जो दूर रहे, वे आज दिल के करीब महसूस होंगे। पुराने झगड़े आज माफी और अपनापन में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य: पुरानी थकान या दर्द से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। जो तनाव या चिंता से जूझ रहे थे, उन्हें आज राहत मिलेगी। संगीत, ध्यान और परिवार के साथ समय बिताना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। पाचन में सुधार और ऊर्जा में वृद्धि संभव है। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

मीन – एट ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन गति, परिवर्तन और अवसरों से भरा रहेगा। परिवार में अचानक कोई शुभ समाचार माहौल में उत्साह लाएगा। बुजुर्गों की सलाह से किसी अटके काम की रफ्तार बढ़ेगी। गृहिणियां नई योजनाओं को तेजी से अमल में लाएंगी। बच्चों के कार्यों में प्रगति से संतोष मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ की गति तेज होगी, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा या अचानक कोई परिवर्तन संभव है। घर में संवाद और गतिविधियों की चहल-पहल रहेगी। समय उड़ान भर रहा है, इसे थामना नहीं, साथ बहना ही सफलता है।

करियर: व्यवसाय में तेजी और नए अवसर मिलेंगे। जो मीडिया, कम्युनिकेशन या सेल्स क्षेत्र में हैं, उन्हें आज कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को अचानक पदोन्नति या कार्य परिवर्तन की सूचना मिल सकती है। फ्रीलांसर के लिए दिन भागदौड़ भरा पर लाभकारी रहेगा। शिक्षा या शोध से जुड़े हैं, उन्हें विदेश या नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिलेगा। त्वरित क्रिया आवश्यक है। प्रेम: प्रेम जीवन में गति और संवाद का दौर शुरू होगा। पार्टनर के साथ अचानक यात्रा या मुलाकात का योग है। अविवाहित को किसी दूर स्थान या ऑनलाइन जुड़ाव से नया रिश्ता मिल सकता है। विवाहित के बीच संचार बढ़ेगा और गलतफहमियां समाप्त होंगी। पुराना प्रेम फिर से सक्रिय हो सकता है। प्रेम में स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य: ऊर्जा उच्च रहेगी पर थकान जल्दी महसूस हो सकती है। सिर या कंधों में हल्का तनाव संभव है। पानी की मात्रा बढ़ाएँ और भोजन हल्का रखें। जो जातक दौड़ या फिटनेस में रुचि रखते हैं, उन्हें उत्साह मिलेगा। ध्यान और स्ट्रेचिंग से मानसिक संतुलन रहेगा। लकी रंग: कोरल, लकी नंबर: 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *