Brother dies while dropping sister home/Deeg/Kumher/Deeg Sadar Police Station/Accident | बहन को घर छोड़ने जा रहे भाई की मौत: ड्राइवर बाइक में टक्कर मारकर हुआ फरार, भाईदूज पर तिलक करने आई थी बहन, महिला उसके दो बच्चे घायल – Bharatpur News

Actionpunjab
2 Min Read


एक्सीडेंट के बाद बहन अपने दो बच्चों को लेकर अपने भाई के शव के पास बैठे रहे।

डीग सदर थाना इलाके में एक वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन, भांजा, भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला और उसके दो बच्चों को आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर क

.

बहन को घर छोड़ने जा रहा था युवक

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। रीतेश (18) निवासी पूंठ गांव अपनी बहन उर्मिला (27), भांजा विनय (8) और 6 साल की भांजी को छोड़ने उनके घर गोवर्धन जा रहा था। उर्मिला अपने बच्चों के साथ रितेश को भाईदूज पर तिलक करने आई थी। इस दौरान कोरेर कसौट रोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में रितेश उसकी बहन, भांजा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेटे की मौत की खबर सुन परिजन हुए बेसुध।

बेटे की मौत की खबर सुन परिजन हुए बेसुध।

महिला और उसके दो बच्चे रेफर

घटना को स्थानीय लोग मौके पर रुके और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां रितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उर्मिला, उसके बेटे विनय और बेटी को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। रितेश के शव को कुम्हेर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं लग पाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *