Had Sardar Patel been the Prime Minister, the country would have been stronger. | सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश और सशक्त होता: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले-नेहरू ने सरदार पटेल के वोट चोरी कर प्रधानमंत्री पद प्राप्त किया था – Kanpur News

Actionpunjab
3 Min Read


पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।

‘सरदार पटेल ने दर्जनों रियासतों का भारत में विलय कर एक भारत, मजबूत भारत की नींव रखी। यदि सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला होता तो भारत आज और भी सशक्त होता।’ ये बात भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जि

.

नेहरू ने चोरी किए थे वोट उन्होंने कहा कि नेहरू ने सरदार पटेल के वोट चोरी कर प्रधानमंत्री पद प्राप्त किया था तथा जब सरदार पटेल का निधन हुआ तो उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मुंबई जाकर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने से भी रोका था।

पार्टी कार्यालय में वार्ता करते प्रकाश पाल।

पार्टी कार्यालय में वार्ता करते प्रकाश पाल।

प्रकाश पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया था। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के किसानों से लोहा (धातु) एकत्र कर सरदार पटेल को न केवल “लौह पुरुष” कहकर सम्मानित किया, बल्कि विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा “स्टैचू ऑफ यूनिटी” का निर्माण कर उन्हें अमर कर दिया।

एकता और अखंडता की भावना सशक्त करने का उद्देश्य इसके आगे प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित किया और ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिससे हर नागरिक में एकता और अखंडता की भावना सशक्त हुई। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम होंगे

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम होंगे। वहीं, लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर पदयात्राएं तथा विद्यालयों में भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

SIR से देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा प्रकाश पाल ने कहा कि “एसआईआर लागू होने से देश का लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। बोगस मतदाता सूची से बाहर होंगे और वास्तविक मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। बड़ी संख्या में जो बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं, वे चिन्हित होंगे।

ये लोग भी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *