जयपुर में चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। यह देख पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक रोक दिया।
.
सूचना पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा न्यू सांगानेर रोड पर मानसरोवर क्षेत्र में मंगलवार रात 7:40 बजे हुआ। कार सवार उमेश पूनिया ने बताया कि मेरी चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में हमें चोट नहीं आई है।

न्यू सांगानेर रोड पर चल रही कार में अचानक आग लग गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

कार में आग लगने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था।
मानसरोवर फायर स्टेशन कर्मी ने बताया- न्यू सांगानेर रोड से वीटी रोड की तरफ कार में दो लोग जा रहे थे। रात करीब 7:40 बजे धनवंतरी हॉस्पिटल के पास से जाते समय कार में आग लग गई।
कार में दो लोग सवार थे। आग लगते ही कार सवार दोनों बाहर कूद गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को एक बार रोक दिया। थोड़ी देर बाद ट्रैफिक डायवर्ट कर निकाला।
कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जल गई थी।
………………………..
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर- हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट:2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे; चश्मदीद बोले- ड्राइवर-कंडक्टर जिम्मेदार

जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए। (पूरी खबर पढ़ें)