श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बदइंतजामियों से पैसेंजर्स परेशान
उत्तर भारत में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बाद सर्वाधिक फुटफाल वाले अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बदइंतजामियों से पैसेंजर्स परेशान हैं। यहां आने वाले पैसेंजर्स ने टर्मिनल के अंदर कबूतरों से परेशानी की शिकायतें की हैं। एक
.
अमृतसर में रोजाना 1 लाख से अधिक सैलानी पहुंचते हैं। इंटरनेशनल पैसेंजर्स और विदेश से आने वाले पंजाबी इसी एयरपोर्ट पर लैंड होते हैं या फ्लाइट पकड़ते हैं, लेकिन यहां आकर पैसेंजर्स कबूतरों से परेशान होते हैं।
रात के दो बजे एयरपोर्ट टर्मिनल में दर्जनों कबूतरों का डेरा, यात्री हुए हैरान
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पैसेंजर व लुधियाना के इंडस्ट्रलिस्ट डॉ. वी.पी. मिश्रा ने कहा रात के लगभग दो बजे का समय था। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर यात्री बैठे हुए थे, और उनके ऊपर दर्जनों कबूतर उड़ रहे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरों को भी सांझा किया।
तस्वीरों में पक्षी पूरे टर्मिनल के अंदर चक्कर लगाते दिख रहे हैं। कभी छत के पास, तो कभी यात्रियों के सिरों के ऊपर से गुजरते हुए दिख रहे हैं। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हो हए, क्योंकि हवाई अड्डे के भीतर इतनी संख्या में पक्षियों का उड़ना सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह पक्षियों का प्रवेश चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यात्रियों की सुविधा प्रभावित होती है, बल्कि हवाई सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।
बर्ड स्ट्राइक से हर साल हजारों हादसे, विमानन सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता
विश्व भर में पक्षी टकराव (बर्ड स्ट्राइक) से हर साल हजारों विमान दुर्घटनाएं होती हैं । 1988 से अब तक करीब 250 विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और लगभग 262 लोगों की मौत हुई है। 1990 से 2024 तक अमेरिका में पक्षी और वन्यजीव टकराव से 82 मौतें हुईं और 126 विमान नष्ट हुए। पक्षी टकराव खासकर हवाई अड्डों के आस-पास और उड़ान के उठान व उतरान के समय ज्यादा होते हैं।
दिसंबर 2024 में दक्षिण कोरिया की एक बड़ी दुर्घटना पक्षी टकराव के कारण हुई जिसमें 179 लोग मरे। शुरुआती जांच में आया था कि पक्षी के टकराने के बाद इंजन या गियर संबंधी समस्या पैदा हुई। जिससे ये हादसा हुआ।
एयरपोर्ट प्रशासन निकाल रहा हल
श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और इस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के अंदर पक्षियों का उड़ना एक गंभीर विषय है, जिस पर पूरी टीम ध्यान दे रही है। सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा ऐसे उपाय किए जा रहे हैं जिससे पक्षी टर्मिनल क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा और यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाएगा।