- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update; Rahul Gandhi Rekha Gupta Nitish Kumar Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
पटना/नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पटना में आरजेडी और जदयू के पोस्टरों से सियासी जंग छिड़ गई है। ‘सुशासन’ की बात करने वाली जदयू अब नीतीश कुमार को जनसेवक के रूप में पेश कर रही है। वहीं, आरजेडी ने तेजस्वी को बिहार का नायक (जननायक) बताया है। तेजस्वी को ‘जननायक’ बताने पर एनडीए ने आपत्ति जताई है।
इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह बिहार के अलग-अलग इलाकों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली और जनसभाएं करेंगे।
शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जाएंगे। जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव के साथ शामिल होंगे।
राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, सीवान, पटना, भोजपुर और बक्सर में जनसभाएं करेंगे।
इधर, एडीआर-बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहले चरण का चुनाव लड़ रहे 1 हजार 314 उम्मीदवारों में से 27% गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं।
तेजस्वी को जननायक बनने में वक्त लगेगा
RJD के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा- अभी तेजस्वी को जननायक बनने में वक्त लगेगा। वे लालू प्रसाद की विरासत हैं। उनकी राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहा था। जिस पर विवाद भी हुआ। तब प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि कुछ लोग जनता द्वारा कर्पूरी ठाकुर को दी गई ‘जननायक’ की उपाधि को चुराने की कोशिश कर रहे हैं।


लाइव अपडेट्स
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सहनी बोले- घोषणापत्र के वादे हमारी नकल
महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी कहते हैं, “जब हमने अपने घोषणापत्र में वादे किए थे, तो आपने उनकी नकल क्यों की? हमने कहा था कि वृद्धावस्था पेंशन 400 से बढ़ाकर 1,500 रुपए करेंगे, आपने उसे 1,100 रुपए कर दिया। हमने कहा था कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, आपने उसे 125 यूनिट कर दिया… आपका अपना कोई विजन नहीं है; आप हमारी नकल कर रहे हैं। आपको कुर्सी से हट जाना चाहिए…”